Paralympics:पीएम मोदी ने निषाद कुमार को पेरिस पैरालंपिक में ऊंची कूद में रजत पदक जीतने पर दी बधाई

0

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निषाद कुमार को पेरिस पैरालंपिक में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘पैरालंपिक में पुरुषों की ऊंची कूद टी47 स्पर्धा में रजत पदक जीतने में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए निषाद कुमार को बधाई! उन्होंने हम सभी को दिखाया है कि जुनून और दृढ़ संकल्प के साथ सब कुछ संभव है। हर भारतीय खुश है।’

पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारतीय एथलीट्स का कमाल जारी है। पुरुषों की हाई जंप (T47) स्पर्धा में निषाद ने कमाल दिखाते हुए रजत पदक अपने नाम किया। 25 साल के निषाद कुमार ने टोक्यो पैरालंपिक में भी रजत पदक जीता था। निषाद लगातार दो पैरालंपिक खेलों में भारत के लिए रजत पदक जीतने वाले सबसे युवा पैरा-एथलीट बन गए हैं। भारत ने इस पैरालंपिक में अब तक सात पदक जीत लिए हैं। भारत की झोली में अब एक स्वर्ण पदक के अलावा दो रजत और चार कांस्य पदक हो चुके हैं।

निषाद की स्पर्धा में अमेरिका के रॉडरिक टाउनसेंड-रॉबर्ट्स ने स्वर्ण पदक जीता। इस अमेरिकी हाई जंपर ने 2.08 मीटर की छलांग लगाई। पैरालंपिक खेलों में रॉडरिक का यह लगातार तीसरा स्वर्ण है। निषाद ने उन्हें पीछे छोड़ने की पूरी कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सके और दूसरे स्थान पर रहे। इस स्पर्धा का कांस्य पदक NPA के जी मर्गीव के नाम रहा। उन्होंने मीटर की छलांग लगाई। इसी स्पर्धा में निषाद कुमार के अलावा एक और भारतीय जंपर राम पाल ने भी हिस्सा लिया था, मगर वो 1,95 मीटर से ज्यादा ऊंचा नहीं कूद सके। राम पाल सातवें स्थान पर रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here