Paris Olympics 2024 India Schedule, 8 August: आज के मैच की लिस्ट, यहां देखें

0

नई दिल्ली: भारत के लिए पेरिस ओलंपिक 2024 का 13वां दिन बेहद अहम होने वाला है। इसी दिन भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा एक्शन में होंगे। नीरज के अलावा हॉकी टीम भी मेडल पर दावा पेश करने उतरेगी। भारत के लिए बुधवार का दिन कई हार्ट ब्रेक लेकर आया लेकिन 8 अगस्त को भारतीय खिलाड़ी फैंस को खुश होने का मौका दें।

ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा अपने इवेंट जैवलिन थ्रो का फाइनल खेलने उतरेंगे। वहीं भारतीय हॉकी टीम स्पेन के खिलाफ ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलने उतरेगी। भारतीय रेसलर्स भी एक बार फिर से एक्शन में दिखाई देंगे।

57 किग्रा में भारत के इकलौते पुरुष रेसलर अमन सहरावत मैट पर उतरेंगे। वहीं इसी वेट कैटेगरी के महिला वर्ग में भारत की अंशु मलिक भी चुनौती पेश करेंगी। भारत का कोई भी रेसलर अब तक मेडल हासिल नहीं कर पाया है। ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों पर खाता खोलने की कोशिश करेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here