Paris Olympics 2024: रेसलिंग में भी भारत का खाता खुल, भारत के पुरुष रेसलर अमन सेहरावत ने ब्रॉन्ज मेडल जीता

0

नई दिल्ली: पेरिस ओलंपिक 2024 में आखिरकार रेसलिंग में भी भारत का खाता खुल गया। भारत के 21 साल के पुरुष रेसलर अमन सेहरावत ने शुक्रवार को 57 किलोग्राम वेट कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता। यह देश का पेरिस ओलंपिक में छठा मेडल है। अमन भारत के लिए मेडल जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। अमन सेहरावत ने 21 साल 24 दिन की उम्र में मेडल जीता है। उनसे पहले यह रिकॉर्ड बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु के नाम था। सिंधु ने 21 साल एक महीने और 14 दिन की उम्र में रियो में ओलंपिक मेडल जीता था।

अमन को गुरुवार सेमीफाइनल में जापान के रेई युगाची से हार मिली थी। शुक्रवार को वह ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलने उतरे। ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में उनका सामना प्यूटो रिको के दरियों से। अमन ने अपने विरोधी को 13-5 से मात दी। मुकाबला की शुरुआत में अमन को पॉइंट नहीं मिला। डेरेंटो ने अमन को मैच से बाहर करके इसके बाद अगले कुछ समय तक दोनों के बीच एक अंक के लिए कड़ा मुकाबला होता रहा। ब्रेक तक अमन ने लीड ले ली थी।

इसके बाद अमन और ज्यादा अग्रेशन में नजर आए उन्होंने अपना टाइम जारी रखा और उसे खिलाड़ी को बार-बार ऑरेंज रिंग के पास ले जाकर अंक हासिल करते रहे। इस दौरान अमन ने इसके बाद 13-5 से यह मैच अपने नाम किया। अमन का यह मेडल पेरिस ओलंपिक में भारत का छठा मेडल है। भारत की ओर से पेरिस में 6 पहलवानों का दल गया था। इस दल में अमन इकलौते पुरुष पहलवान थे।

अमन जिस कैटेगरी में पेरिस गए हैं उसी कैटेगरी में यानि 57 किलोग्राम में पिछली बार यानी टोक्यो ओलंपिक में रवि दहिया ने सिल्वर मेडल जीता था। अमन ने इस साल हुए ट्रायल्स में रवि दहिया को मात दी थी। वह एशियन क्वालिफायर में गए और कोटा हासिल किया। सेलेक्शन ट्रायल नहीं कराए गए और अमन सेहरावत को सीधा पेरिस भेजा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here