Paris Olympics: अदिति अशोक और दीक्षा डागर ने सोमवार को विश्व रैंकिंग के जरिए पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया

0

नई दिल्ली: भारतीय गोल्फ स्टार अदिति अशोक और दीक्षा डागर ने सोमवार को विश्व रैंकिंग के जरिए पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया। दोनों महिलाएं, पुरुष वर्ग के शुभांकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर के साथ मिलकर 26 जुलाई से 11 अगस्त तक होने वाले इस टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करती नजर आएंगी। अदिति के लिए यह ओलंपिक में तीसरी उपस्थिति होगी, जो किसी भारतीय के लिए सबसे अधिक है। वहीं, दीक्षा दूसरी बार खेलती नजर आएंगी। पुरुष वर्ग के शर्मा और भुल्लर के लिए यह ओलंपिक में उनकी पहली उपस्थिति होगी। ओलंपिक में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अदिति ने किया, जो टोक्यो गेम्स 2020 में चौथे स्थान पर रही थी। ओलंपिक के लिए खिलाड़ियों का चयन भारतीय गोल्फ संघ द्वारा किया गया। ओलंपिक के लिए योग्यता रैंकिंग द्वारा निर्धारित की जाती है, जो आधिकारिक विश्व गोल्फ रैंकिंग (OWGR) के माध्यम से 60 पुरुष और इतनी ही महिला खिलाड़ियों तक सीमित है।

OWGR में शीर्ष 15 खिलाड़ी ओलंपिक के लिए पात्र होते हैं, जिसमें एक देश से अधिकतम चार गोल्फर शामिल हो सकते हैं। ओलंपिक गोल्फ रैंकिंग (OGR), शीर्ष 15 खिलाड़ियों के बाद प्रत्येक देश के शीर्ष दो पात्र खिलाड़ियों तक होती है, जब तक कि शीर्ष 15 में कम से कम दो गोल्फर न हों। भारत की सर्वोच्च रैंकिंग वाली महिला खिलाड़ी अदिति 24वें स्थान पर हैं, जबकि दीक्षा ने 40वें स्थान पर आकर अपना स्थान पक्का किया। दीक्षा ओलंपिक और डेफलंपिक्स दोनों में भाग लेने वाली एकमात्र गोल्फर हैं। उन्होंने दो बार पदक जीता है। जहा वे दो बार पदक विजेता हैं। अदिति के अलावा दीक्षा ने लेडीज यूरोपियन टूर जीता है। ऐसा करने वाली दूसरी भारतीय महिला हैं और 18 वर्ष की आयु में ऐसा करने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनी हुई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here