paris olympics के फायनल ट्रायल म.प्र. शूटिंग अकादमी में, देश के टॉप खिलाड़ी करेंगें भागीदारी

0

भोपाल: 10 से 19 मई 2024 तक म.प्र. राज्य शूटिंग अकादमी, भोपाल में पेरिस ओलम्पिक के लिए रायफल और पिस्टल के फायनल ट्रायल आयोजित किये जा रहे है। सिलेक्शन ट्रायल में देश भर के 35 शीर्ष खिलाड़ी पेरिस ओलम्पिक में अपनी जगह सुनिश्चित करने के लिए निशाना साधेंगे।

उल्लेखनीय है कि म.प्र. राज्य शूटिंग अकादमी में वर्ल्ड स्तरीय सुविधा उपलब्ध है। गतवर्ष विश्वकप का भी आयोजन भोपाल में किया गया था। भारतीय रायफल संघ ने उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुये पेरिस ओलम्पिक के फायनल ट्रायल कराने हेतु राज्य शूटिंग अकादमी को चुना है। भोपाल में ओलम्पिक सिलेक्शन ट्रायल 03 और 04 का आयोजन 10 से 19 मई 2024 के मध्य होना हैं।

निम्नलिखित 07 इवेन्ट में सिलेक्शन ट्रायल भोपाल में आयोजित होंगे –

1. 10 मी. एयर पिस्टल पुरूष।
2. 10 मी. एयर रायफल पुरूष वर्ग।
3. 10 मी. एयर रायफल महिला वर्ग।
4. 25 मी. रेपिड फायर पुरूष।
5. 25 मी. स्पोर्ट्स पिस्टल महिला।
6. 50 मी. 3 पोजिशन पुरूष वर्ग।
7. 50 मी. 3 पोजिशन महिला वर्ग।

उल्लेखनीय है कि इस सिलेक्शन ट्रायल में मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के 02 खिलाड़ी एश्वर्य प्रताप सिंह और आशी चौकसे भागीदारी करेंगें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here