Paris Olympics: विनेश फोगाट की अपील पर सुनवाई पूरी, कल तक आ सकता है फैसला

0

पेरिस: महिला पहलवान विनेश फोगाट की अपील पर खेल पंचाट (सीएएस) में सुनवाई पूरी हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबकि उनकी अपील पर फैसला शुक्रवार या शनिवार तक आ सकता है। विनेश को महिला 50 किग्रा वर्ग के फाइनल में पहुंचने के बाद वजन ज्यादा होने के कारण अयोग्य घोषित किया गया था जिस कारण वह पदक जीतने से चूक गई थीं। विनेश ने खेल पंचाट के सामने दो अपील की थी। पहली यह कि उन्हें स्वर्ण पदक मैच में खेलने का मौका दिया जाएगा। दूसरा यह कि उन्हें संयुक्त रूप से रजत पदक मिले। पहली अपील को खेल पंचाट ने खारिज कर दिया था और कहा था कि हम फाइनल को नहीं रोक सकते।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here