Paris Olympics: कोहली ने इस महीने के अंत में होने वाले ओलंपिक के लिए भारतीय दल को दी शुभकामनाएं

0

नई दिल्ली: भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली टी20 विश्व कप के बाद परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। कोहली ने इस महीने के अंत में होने वाले पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय दल को अपनी शुभकामनाएं दी और उनका हौसलाअफजाई करते हुए सभी से खिलाड़ियों का समर्थन करने कहा। कोहली टी20 विश्व कप में मिली खिताबी जीत के बाद ब्रेक पर हैं। भारत इस बार पेरिस ओलंपिक में 100 से अधिक खिलाड़ियों का दल भेज रहा है और सभी को इनसे बेहतर प्रदर्शन करने की आशा है। भारत के अधिकांश खिलाड़ी इस समय विदेश में अभ्यास कर रहे हैं और वहीं से पेरिस पहुंचेंगे। भारत को निशानेबाजी, बैडमिंटन, कुश्ती और मुक्केबाजी के अलावा नीरज चोपड़ा से पदक की उम्मीद है जिन्होंने टोक्यो में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था।

भारत को खेलों की महाशक्ति के रूप में जाना जाए। वीडियो में ओलंपिक में भारत की पदक उम्मीद भाला फेंक स्टार नीरज चोपड़ा, मुक्केबाज निशांत देव शामिल हैं। कोहली ने कहा, एक समय था जब दुनिया भारत को संपेरों और हाथियों के देश के रूप में जानती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब हम दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और सूचना प्रौद्योगिकी का केंद्र हैं। हम क्रिकेट और बॉलीवुड के लिए, स्टार्ट अप यूनिकॉर्न और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के लिए जाने जाते हैं। अब इस महान देश के लिए अगली बड़ी बात क्या होगी। ज्यादा से ज्यादा स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक।

कोहली ने भारत के खेलप्रेमियों से 118 सदस्यीय भारतीय ओलंपिक दल का समर्थन करने के लिए कहा। कोहली ने कहा, हमारे भाई बहन पदक जीतने के लिए पेरिस जा रहे हैं। एक अरब से अधिक भारतवासी रोमांच के साथ उन पर नजरें गड़ाएं होंगे जब वे ट्रैक और फील्ड, टेनिस कोर्ट या रिंग में उतरेंगे। हर चौराहे, नुक्क्ड़ पर ‘इंडिया इंडिया’ का शोर गूंजगा। मेरे साथ आप भी उनके चेहरों को याद रखिए जो गर्व से तिरंगे का परचम लहराने के दृढ निश्चय के साथ पोडियम के करीब जाएंगे। जय हिंद और भारतीय दल को शुभकामना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here