Paris Olympics: श्रेयसी सिंह को पेरिस ओलंपिक के लिए 21 सदस्यीय भारतीय निशानेबाजी टीम में शामिल किया

0

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (IFSF) से मंजूरी मिलने के बाद अनुभवी ट्रैप निशानेबाज श्रेयसी सिंह को शुक्रवार को पेरिस ओलंपिक के लिए 21 सदस्यीय भारतीय निशानेबाजी टीम में शामिल किया गया। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने आईएसएसएफ से मंजूरी मिलने के बाद यह घोषणा की। भारतीय संघ ने निशानेबाजी की विश्व संस्था से कोटा बदलने का आग्रह किया था। मनु भाकर एयर पिस्टल और स्पोर्ट्स पिस्टल दोनों में शीर्ष पर रही थी इसलिए उनका एक कोटा स्थान महिला ट्रैप निशानेबाजी में बदल दिया गया जिससे श्रेयसी को टीम में जगह मिल गई।

श्रेयसी सक्रिय राजनीति में भी शामिल हैं और बिहार के जमुई विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। यह 32 वर्षीय निशानेबाज राजेश्वरी कुमारी के साथ महिला ट्रैप स्पर्धा में भाग लेंगी। एनआरएआई के महासचिव के. सुल्तान सिंह ने कहा, ‘हमने आईएसएसएफ से 10 मीटर एयर पिस्टल महिला वर्ग में एक कोटा स्थान बदलकर ट्रैप महिला वर्ग में करने का अनुरोध किया था जिसे मंजूर कर लिया गया है। इसलिए श्रेयसी सिंह को टीम में शामिल कर दिया गया।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here