42 C
New Delhi
Saturday, April 19, 2025

Paris Olympics: खेलों के सबसे बड़े मंच पर इस बार 112 भारतीय लेने वाले हैं हिस्सा, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली: पेरिस में 26 जुलाई से शुरू होने वाले ओलंपिक खेलों में अब कुछ ही समय बचा है। खेलों के सबसे बड़े मंच पर इस बार 112 भारतीय हिस्सा लेने वाले हैं। भारत की ओर से 66 पुरुष और 47 महिलाएं पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेंगी। खिलाड़ियों ने अपने-अपने खेलों के मानक अनुसार ओलंपिक खेलों के लिए क्वालिफाई किया है। भारत की ओर से सबसे बड़ा दल एथलेटिक्स का है। 18 पुरुष और 12 महिलाएं यानी कुल 30 भारतीय खिलाड़ी एथलेटिक्स के अलग-अलग इवेंट्स में हिस्सा लेंगे। इसके बाद दूसरा सबसे बड़ा दल शूटिंग का है जहां 21 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यह शूटिंग का अब तक का सबसे बड़ा भारतीय दल है। घुड़सवारी, वेटलिफ्टिंग, जूडो और रोइंग ऐसे खेल हैं जहां केवल 1-1 भारतीय ही खेलों में हिस्सा लेंगे।

पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाले सारे एथलीट
तीरंदाजी
धीरज बोम्मादेवरा: पुरुष टीम
तरुणदीप राय: पुरुष टीम
प्रवीण जाधव: पुरुष टीम
भजन कौर: महिला टीम
दीपिका कुमारी: महिला टीम
अंकिता भक्त: महिला टीम

एथलेटिक्स
अक्षदीप सिंह: पुरुष 20 किमी पैदल चाल
विकास सिंह: पुरुष 20 किमी पैदल चाल
परमजीत सिंह बिष्ट: पुरुष 20 किमी पैदल चाल
प्रियंका गोस्वामी: महिला 20 किमी पैदल चाल
अविनाश साबले: पुरुष 3000 मीटर स्टीपलचेज
पारुल चौधरी: महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज, महिला 5000 मीटर स्टीपलचेज
ज्योति याराजी: महिला 100 मीटर बाधा दौड़
किरण पहल: महिला 400 मीटर
तजिंदरपाल सिंह तूर: पुरुष शॉट पुट
आभा खटुआ: महिला शॉट पुट
नीरज चोपड़ा: पुरुष भाला फेंक
किशोर जेना: पुरुष भाला फेंक
अन्नू रानी: महिला भाला फेंक
सर्वेश कुशारे: पुरुष ऊंची कूद
प्रवीण चित्रावेल: पुरुष ट्रिपल जंप
अब्दुल्ला अबूबकर: पुरुष ट्रिपल जंप
मुहम्मद अनस याहिया, मोहम्मद अजमल, अमोज जैकब, संतोष तमिलारासन और राजेश रमेश: पुरुष 4×400 मीटर रिले
मिजो चाको कुरियन: 4×400 मीटर रिले और 4×400 मीटर मिश्रित रिले
विद्या रामराज, ज्योतिका श्री दांडी, एमआर पूवम्मा, सुभा वेंकटेशन और प्राची: महिला 4×400 मीटर रिले
प्राची: 4×400 मीटर मिश्रित रिले
प्रियंका गोस्वामी/सूरज पंवार: रेस वॉक मिश्रित मैराथन

बैडमिंटन
एचएस प्रणॉय: पुरुष एकल
लक्ष्य सेन: पुरुष एकल
पी.वी सिंधु: महिला एकल
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी: पुरुष युगल
अश्विनी पोनप्पा और तनिषा क्रैस्टो: महिला युगल

मुक्केबाजी
निकहत जरीन: महिला 50 किग्रा
अमित फंगल: पुरुष 51 किग्रा निशांत देव: पुरुष 71 किग्रा
प्रीति पवार: महिला 54 किग्रा
लवलीना बोरगोहेन: महिला 75 किग्रा
जैस्मीन लेम्बोरिया: महिला 57 किग्रा

घुड़सवारी
अनुष अग्रवाल: ड्रेसेज

गोल्फ
सुभांकर शर्मा पुरुष गोल्फ
गगनजीत भुल्लर पुरुष गोल्फ
अदिति अशोक महिला गोल्फ दीक्षा डागर महिला गोल्फ

हॉकी
पुरुष टीम

जूडो
तुलिका मान: महिला 78 किग्रा

रोइंग
बलराज पंवार: M1x

सेलिंग
विष्णु सरवनन: पुरुष वन पर्सन डिंगी
नेत्रा कुमानन: महिला वन पर्सन डिंगी

शूटिंग
पृथ्वीराज टोंडैमन: पुरुष ट्रैप
राजेश्वरी कुमारी: महिला ट्रैप
श्रेयसी सिंह: महिला ट्रैप
अनंतजीत सिंह नरुका: पुरुष स्कीट
रायजा ढिल्लन: महिला स्कीट
माहेश्वरी चौहान: महिला स्कीट
अनंतजीत सिंह नरुका/माहेश्वरी चौहान: स्कीट मिक्स्ड टीम
संदीप सिंह: पुरुष 10 मीटर एयर राइफल
अर्जुन बबुता: पुरुष 10 मीटर एयर राइफल
एलावेनिल वलारिवन: महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल
रमिता जिंदल: महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल
स्वप्निल कुसाले: पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन
ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर: पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन
सिफ्त कौर समरा: महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन
अंजुम मौदगिल: महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन
संदीप सिंह/एलावेनिल वलारिवन: 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम
अर्जुन बबुता/रमिता जिंदल: 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम
अर्जुन चीमा: पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल
सरबजोत सिंह: पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल
मनु भाकर: महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल
रिदम सांगवाम: महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल
विजयवीर सिद्धू: पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल
अनीश भानवाला: पुरुष 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल
मनु भाकर: महिला 25 मीटर पिस्टल
ईशा सिंह: महिला 25 मीटर पिस्टल
सरबजोत सिंह/मनु भाकर: 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम
अर्जुन चीमा/रिदम सांगवाम: 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम

तैराकी
धिनिधि देसिंघु: महिला 200 मीटर फ्रीस्टाइल
श्रीहरि नटराज: पुरुष 100 मीटर बैकस्ट्रोक

टेबल टेनिस
शरथ कमल: पुरुष एकल और पुरुष टीम
हरमीत देसाई: पुरुष एकल और पुरुष टीम
मानव ठक्कर: पुरुष टीम
मनिका बत्रा: महिला एकल और महिला टीम
श्रीजा अकुला: महिला एकल और महिला टीम
अर्चना कामथ: महिला टीम

टेनिस
सुमित नागल: पुरुष एकल
रोहन बोपन्ना और श्रीराम बालाजी: पुरुष युगल
वेटलिफ्टिंग
मीराबाई चानू: महिला 49 किग्रा

कुश्ती
अमन सहरावत: पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा
विनेश फोगट: महिला 50 किग्रा
अंशु मलिक: महिला 57 किग्रा
निशा दहिया: महिला 68 किग्रा
रीतिका हुड्डा: महिला 76 किग्रा
अंतिम फंगल: महिला 53 किग्रा

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles