लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में ‘संसद खेल महाकुंभ’ का हो चुका है आगाज, रक्षा मंत्री राजनाथ रहे मौजूद

0

नई दिल्ली: लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में ‘संसद खेल महाकुंभ’ का आगाज हो चुका है। रक्षा मंत्री और लखनऊ से सासंद राजनाथ सिंह ने इसका उद्घाटन किया। उनके साथ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और मंत्री दिनेश शर्मा मौजूद रहे। इस दौरान बच्चों ने स्टेडियम में करतब दिखाए।

फर्राटा धाविका आरती ने सऊदी अरब के दम्माम में शुक्रवार को लड़कियों की 200 मीटर स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल करते हुए एशियाई अंडर-18 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपना दूसरा कांस्य पदक जीता। इससे पहले बुधवार को लड़कियों की 100 मीटर स्पर्धा में पोडियम पर जगह बनाने वाली भारतीय खिलाड़ी ने 24.31 सेकंड का समय निकालकर यूएई की मरियम करीम (23.99 सेकंड) और जापान की शिबाता मिसाटो (24.16 सेकंड) से पीछे रहीं। इस स्पर्धा में अन्य भारतीय धावक प्रिशा मिश्रा ने 25.16 सेकंड का समय लेकर आठवां स्थान हासिल किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here