Paris Paralympics 2024: भारतीय पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविनाबेन पटेल और सोनलबेन पटेल को लगा तगड़ा झटका

0

पेरिस: भारत के लिए पैरालंपिक का दूसरा दिन मिला-जुला रहा। एक तरफ भारतीय एथलीट्स ने चार पदक जीते तो दूसरी तरफ भारतीय पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविनाबेन पटेल और सोनलबेन पटेल को तगड़ा झटका लगा। शुक्रवार को पेरिस पैरालंपिक में महिला युगल डब्ल्यूडी 10 वर्ग में ए यंग जंग और संध्या मून के खिलाफ उन्हें क्वार्टर फाइनल में 1-3 से हार का सामना करना पड़ा।

आठवीं वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी को 39 मिनट तक चले मुकाबले में 5-11 6-11 11-9 6-11 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। भाविना और टोक्यो पैरालंपिक की रजत पदक विजेता सोनलबेन अब अपने-अपने एकल स्पर्धा में भाग लेंगी।

भावना 2021 में टोक्यो खेलों के दौरान पैरालंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी बनीं थी। वह 12 महीने की उम्र में पोलियो से ग्रसित हो गयी थी। भाविना क्लास 4 वर्ग में प्रतिस्पर्धा करेंगी। भाविना की तरह सोनल भी छह महीने की उम्र में पोलियो से ग्रसित हो गयी थी। इससे उनके दोनों पैर और दाएं हाथ में विकार हो गया था। वह 90 प्रतिशत दिव्यांगता वाले क्लास तीन वर्ग में खेलती है।

पैरालंपिक में टेबल टेनिस में 11 वर्ग होते है। इसमें पांच बैठकर और छह खड़े होकर प्रतिस्पर्धा करने वाले मुकाबले है। टेटे एक से पांच व्हीलचेयर पर बैठ कर, टेटे छह से 10 खड़े होकर और टेटे 11 बौद्धिक अक्षमता वाले खिलाड़ियों के लिए होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here