कोलकाता, :Kolkata Knight Riders (KKR) को आईपीएल 2026 से पहले बड़ा झटका लगा है। श्रीलंका के तेज गेंदबाज Matheesha Pathirana टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे।
टीम के हेड कोच Abhishek Nayar ने बताया कि पथिराना अभी चोट से उबर रहे हैं और उनके अप्रैल के मध्य तक फिट होने की उम्मीद है। वह टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान पिंडली (काफ) की चोट के कारण बाहर हो गए थे और फिलहाल श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के साथ रिहैब कर रहे हैं।
KKR को एक और झटका Harshit Rana की चोट के रूप में लगा है। घुटने की चोट के चलते उनके पूरे सीजन से बाहर होने की आशंका जताई जा रही है। कोच नायर ने माना कि हर्षित टीम के अहम खिलाड़ी रहे हैं और उनकी कमी पूरी करना आसान नहीं होगा।
टीम के मेंटर Dwayne Bravo ने हालांकि भरोसा जताया है कि टीम के पास तेज गेंदबाजी में पर्याप्त विकल्प मौजूद हैं। उन्होंने Umran Malik, Vaibhav Arora और Akash Deep जैसे खिलाड़ियों पर भरोसा जताया।
स्पिन विभाग में Varun Chakravarthy की फॉर्म को लेकर भी चर्चा है। हालांकि टीम मैनेजमेंट ने कहा है कि वे उनकी फॉर्म को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं हैं और उन्हें वापसी का पूरा भरोसा है।KKR अपना पहला मुकाबला 29 मार्च को Mumbai Indians के खिलाफ Wankhede Stadium में खेलेगी।


