पवन और उदिता ने जीते ट्रिपल क्राउन, नीरज और रामगोपाल-कुलदीप बने चैंपियन

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित 30वीं रिलायंस ट्रॉफी इंटर प्रेस बैडमिंटन टूर्नामेंट में शहर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पुरुष एकल वर्ग में नीरज मिलन ने दमदार खेल दिखाते हुए अजीत सिंह को 21-19, 21-17 से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं युगल वर्ग में रामगोपाल और कुलदीप सिंघोरिया की जोड़ी ने कड़े मुकाबले में अजय मौर्य और कृष्णकांत गंगवार को 21-18, 18-21, 21-15 से हराकर चैम्पियनशिप जीती।

ओपन कैटेगरी में पवन शर्मा और उदिता वर्मा का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा। दोनों ने ट्रिपल क्राउन जीतकर टूर्नामेंट में इतिहास रच दिया। पवन ने सिंगल्स में सुनील पंड्या को 21-19, 24-22 से हराया, जबकि डबल्स में सुनील के साथ जोड़ी बनाकर नीरज और मनोज मिश्र को 21-17, 21-18 से मात दी। मिक्स्ड डबल्स में पवन और उदिता की जोड़ी ने मेहबूब खान और लतिका को 21-12, 21-18 से हराकर तीसरा खिताब अपने नाम किया।

टूर्नामेंट के समापन समारोह में सभी विजेताओं को ट्रॉफी और ट्रैकसूट देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में इंटरनेशनल क्रिकेटर जे.पी. यादव, हॉकी ओलिंपियन समीर दाद, यूज लोकेटर प्रा. लि. के डायरेक्टर फैसल मीर, माउंट एवरेस्ट फतेह करने वाले मध्यप्रदेश के पहले पर्वतारोही भगवान सिंह कुशवाह, आयोजन संरक्षक मृगेंद्र सिंह और अंतरराष्ट्रीय कमेंटेटर दामोदर प्रसाद आर्य उपस्थित रहे। तीन दिन चले इस प्रतियोगिता में शहर के 150 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। अब रिलायंस ट्रॉफी इंटर प्रेस टेबल टेनिस टूर्नामेंट 11 और 12 अक्टूबर को टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here