PBKS vs CSK: पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच की पिच और मौसम रिपोर्ट

0

नई दिल्ली: चेन्नई सुपरकिंग्स को इंडियन प्रीमियर लीग में मंगलवार को पंजाब किंग्स का सामना करना होगा। सुपरकिंग्स ने आईपीएल सत्र की अपनी सबसे खराब शुरुआत में से एक करते हुए लगातार तीन मैच गंवाए हैं और वह भी लक्ष्य का पीछा करते हुए। पंजाब किंग्स को अपने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ घरेलू मैदान पर हार का सामना करना पड़ा था लेकिन मौजूदा फॉर्म के साथ कागजों पर श्रेयस अय्यर की टीम सुपरकिंग्स की तुलना में अधिक मजबूत दिख रही है।

मुल्लानपुर की पिच रिपोर्ट

मुल्लानपुर का स्टेडियम आईपीएल के सबसे बड़े स्टेडियम में शामिल हैं। यहां रन बनाना बहुत आसान नहीं है लेकिन पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने यहां जिस तरह बल्लेबाजी की उस अंदाज से 200 का स्कोर भी बनाया जा सकता है। इस मैदान पर 180-190 का स्कोर भी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। इस मैदान पर ओस की भूमिका बहुत ज्यादा नहीं होती ऐसे में टीमें अकसर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करती हैं।

स्टेडियम के रिकॉर्ड

मुल्लानपुर में अब तक केवल छह ही आईपीएल मैच खेले हैं। इसमें से तीन हार पहले बल्लेबाजी करने वाली और तीन बार बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर पिछले ही मुकाबले में बना जब राजस्थान ने 205 का स्कोर बनाया। वहीं गुजरात टाइटंस की टीम 2024 में यहां 142 रन पर आउट हुई जो कि इस मैदान का सबसे छोटा स्कोर है। इस मैदान पर पंजाब किंग्स को बहुत ज्यादा सफलता नहीं मिली है। टीम ने छह में से एक ही मैच जीता है वहीं पांच में उसे हार मिली है। PBKS ने CSK के खिलाफ पिछले 5 मैचों में से 4 जीते हैं।

पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें कई बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इन दोनों के बीच के बीच कुल मिलाकर 30 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से चेन्नई सुपर किंग्स ने 16 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं पंजाब किंग्स ने 14 मैचों में बाजी मारी है। यह दोनों टीमें पहली बार पीसीए के नए स्टेडियम में एक-दूसरे का सामना करेंगी।

एक्यूवेदर के अनुसार पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच में बारिश की संभावना नहीं है। फैंस को यहां पूरा एक्शन देखने को मिलेगा। मैच की शुरुआत में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा और अंत में यह 27 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। खेल के दौरान ह्यूमिडिटी 18% से 34% के बीच रहने का अनुमान है। हालांकि स्टेडियम में बादल छाए रहने की उम्मीद है, लेकिन बारिश की संभावना न के बराबर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here