मुल्लांपुर: पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 18 रन से हराकर जीत की पटरी पर वापसी कर ली। वहीं, चेन्नई ने लगातार चौथा मैच गंवाया। मंगलवार को मुल्लांपुर में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 219 रन बनाए थे। जवाब में सीएसके निर्धारित ओवरों में पांच विकेट खोकर सिर्फ 201 रन ही बना सकी। उनके लिए डेवोन कॉनवे ने अर्धशतकीय पारी खेली। पंजाब के लिए लॉकी फर्ग्यूसन ने दो विकेट हासिल किए जबकि यश ठाकुर और ग्लेन मैक्सवेल को एक-एक सफलता मिली।
पंजाब ने चेन्नई के सामने रखा था 220 रन का लक्ष्य
प्रियांश आर्या के शतक और शशांक सिंह के अर्धशतक की बदौलत पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के सामने 220 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 219 रन बनाए हैं। सीएसके के लिए खलील अहमद और रविचंद्रन अश्विन ने दो-दो विकेट झटके। वहीं, मुकेश चौधरी को एक सफलता मिली।
इस मैच में पंजाब की शुरुआत खराब हुई। प्रभसिमरन सिंह बिना खाता खोले आउट हो गए। कप्तान श्रेयस अय्यर नौ, मार्कस स्टोइनिस चार, नेहल वढेरा नौ और ग्लेन मैक्सवेल सिर्फ एक रन बना सके। एक छोर पर प्रियांश आर्या डटे हुए थे तो दूसरी तरफ पंजाब के बल्लेबाज आउट होते जा रहे थे। तभी बाएं हाथ के बल्लेबाज प्रियांश को शशांक सिंह का साथ मिला। दोनों के बीच 34 गेंदों में 71 रन की साझेदारी हुई और स्कोर 150 के पार पहुंचा।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है
चेन्नई सुपर किंग्स: रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, खलील अहमद, मथीशा पथिराना।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: शिवम दुबे, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, अंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन।
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, मार्को यानसेन, अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, परवीन दुबे, अजमतुल्लाह उमरजई, विजयकुमार विशाक।


