PBKS vs DC: दिल्ली ने पंजाब को दिया जीत के लिए 175 रनों का लक्ष्य, ऋषभ की वापसी कुछ खास नहीं रही

0

चड़ीगढ़: दिल्ली ने पंजाब को जीत के लिए 20 ओवर में दिया 175 रनों का लक्ष्य।दिल्ली कैपिटल्स ने तूफानी शुरुआत की थी, लेकिन बीच में लगातार विकेट खोने से उनकी पारी रुक गई थी। हालांकि, अंतिम ओवर में अभिषेक पोरेल ने 25 रन बनाकर स्कोर चुनौतीपूर्ण बना दिया।

एक समय 8वें ओवर में एक विकेट पर 74 रन बना चुकी दिल्ली ने 18वें ओवर में 138 पर 7 और 19वें ओवर में 147 पर 8 विकेट गंवा दिए थे।इसके बाद लास्ट ओवर में अभिषेक पोरेल ने तीन चौके और दो छक्के लगाकर कमाल कर दिया।और स्कोर को 174 तक पहुंचा दिया।दिल्ली के लिए डेविड वॉर्नर ने 29, मिशेल मार्श 20, शाई होप 33 और अभिषेक पोरेल ने नाबाद 32 रन बनाए। पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह ने दो और हर्षल पटेल ने दो विकेट झटके। लंबे समय बाद मैदान पर उतरे ऋषभ पंत का बल्ला नहीं चल पाया और वह 13 बॉल पर 18 रन बनाकर आउट हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here