27.3 C
New Delhi
Tuesday, June 3, 2025

PBKS vs MI : पंजाब किंग्स बनाम मुंबई मैच की इंडियंस लाइव स्ट्रीमिंग

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का क्वालिफायर 2 पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाना है। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2025 के फाइनल में जगह बनाने के लिए एक जीत की जरूरत है। वहीं अपने पहले आईपीएल खिताब की तलाश में पंजाब किंग्स भी फाइनल में पहुंचने से एक कदम दूर है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत की बदौलत मुंबई इंडियंस आत्मविश्वास से भरी हुई है। पंजाब किंग्स को पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बुरी तरह हार झेलनी पड़ी थी। उसकी कोशिश क्वालिफायर 1 की हार को भुलाकर जीत की राह पर लौटने की होगी।

IPL 2025, PBKS vs MI मैच लाइव स्ट्रीमिंग विवरण

आईपीएल 2025 क्वालिफायर 2: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस।
दिनांक: 01 जून 2025
मैच शुरू होने का समय: भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे।
टॉस का समय: भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे।
मैच स्थल: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद।
कहां देखें: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच का प्रशंसक भारत में टीवी और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म पर लाइव एक्शन देख सकते हैं।
टीवी पर LIVE टेलीकास्ट: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच की कमेंट्री अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ समेत कई भाषाओं में उपलब्ध रहेगी।
ऑनलाइन LIVE स्ट्रीमिंग: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच को JioHotstar ऐप पर लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है, यह कई भाषा विकल्पों और कैमरा एंगल के साथ 4K रिजॉल्यूशन में उपलब्ध होगा। इस पर लाइव आंकड़े, विशेषज्ञ कमेंट्री भी उपलब्ध होगी।

IPL 2025, PBKS vs MI Facts 
  • आईपीएल 2024 में कप्तानी छोड़ने के बाद से रोहित शर्मा ने लगातार दो सीजन 400+ स्कोर बनाए हैं। आईपीएल 2015-16 के बाद से पहली बार उन्होंने ऐसा लगातार किया है। इस सीजन उन्होंने 4 बार 50 से ज्यादा रन का स्कोर किया है। यह आईपीएल 2017 की शुरुआत के बाद से टूर्नामेंट के किसी एक सीजन में उनके द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा अर्धशतक हैं।
  • सूर्यकुमार यादव मिडिल ओवर (7-15) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। सूर्यकुमार यादव ने इस चरण में MI के बल्लेबाजों द्वारा बनाए गए रन क 2-5वां हिस्सा बनाया है। सूर्यकुमार ने मुंबई इंडियंस के कुल रन का 12.90% स्कोर बनाया है। यह आईपीएल 2025 में सभी बल्लेबाजों में दूसरा सबसे बड़ा हिस्सा है। वह मुंबई के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी से 263 रन आगे हैं। यह इस सीजन किसी टीम के लिए शीर्ष दो रन बनाने वालों के बीच सबसे ज्यादा अंतर है।
  • ऑपरेशन सिंदूर के बाद फिर से टूर्नामेंट शुरू होने के बाद अर्शदीप सिंह का फॉर्म खराब हो गया है।
    खेल के फिर से शुरू होने के बाद से आठ पावरप्ले ओवरों में अर्शदीप ने बिना कोई विकेट लिए 92 रन दिए हैं।
    श्रेयस अय्यर आईपीएल में बतौर कप्तान अपनी 50वीं जीत से एक कदम दूर हैं।
  • युजवेंद्र चहल IPL में जॉनी बेयरस्टो और सूर्यकुमार यादव दोनों पर भारी पड़े हैं। लेग स्पिनर ने 6 आईपीएल पारियों में जॉनी बेयरस्टो को 4 बार आउट किया है और उन्हें 35 गेंद में 29 रन ही दिए हैं।
  • युजवेंद्र चहल ने सूर्यकुमार यादव को भी आईपीएल में 3 बार आउट करते हुए 71 गेंद में 83 रन पर रोक दिया है।
    जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल में मार्कस स्टोइनिस पर दबदबा बनाया है। बुमराह ने स्टोइनिस को 36 गेंद में सिर्फ 28 रन दिए हैं और 3 बार पवेलियन भेजा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles