PCB ने किया ऐलान: WTC चैंपियन साउथ अफ्रीका का पाकिस्तान दौरा तय

0

नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बड़ा ऐलान करते हुए बताया है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन (WTC) साउथ अफ्रीका की टीम अक्टूबर-नवंबर में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरे में दोनों टीमों के बीच टेस्ट, टी20आई और वनडे सीरीज खेली जाएगी। यह दौरा पाकिस्तान के आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 अभियान की शुरुआत भी होगा। साउथ अफ्रीका का पाकिस्तान दौरा 12 अक्टूबर से लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में शुरू होगा, जहां पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। खास बात यह है कि यह मुकाबला उसी गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसे आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी के लिए हाल ही में पूरी तरह से नवीनीकृत किया गया है। इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच 20 से 24 अक्टूबर तक रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा।

4 साल बाद पाकिस्तान दौरे पर आएगी साउथ अफ्रीका

साउथ अफ्रीका 4 साल बाद पाकिस्तान का टेस्ट दौरा करने जा रही है। पिछली बार दोनों टीमें 2021 में आमने-सामने आई थीं, जहां मेजबान पाकिस्तान ने 2-0 से टेस्ट सीरीज अपने नाम की थी। इस बार भी टेस्ट सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच 28 अक्टूबर से तीन मैचों की टी20आई सीरीज खेली जाएगी। इसका पहला मुकाबला रावलपिंडी में होगा जबकि दूसरा और तीसरा मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

17 साल बाद पाकिस्तान में फिर से दिखेगा ODI रोमांच

ODI सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर से फैसलाबाद में होगी। इस दौरान फैसलाबाद का ऐतिहासिक इकबाल स्टेडियम 17 साल बाद वनडे मुकाबले की मेजबानी करेगा। यहां आखिरी बार 11 अप्रैल 2008 को वनडे खेला गया था, जब पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 7 विकेट से शिकस्त दी थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीसीबी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर सुमैर अहमद सैयद ने साउथ अफ्रीका टीम की मेजबानी को लेकर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि मौजूदा टेस्ट चैंपियंस के खिलाफ सीरीज हमारी टीम और फैन्स दोनों के लिए शानदार क्रिकेट लेकर आएगी। फैसलाबाद में 17 साल बाद वनडे की वापसी होना बेहद खास है। इकबाल स्टेडियम का हमारे क्रिकेट इतिहास में बड़ा योगदान रहा है और वहां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी ऐतिहासिक पल साबित होगी।

साउथ अफ्रीका के पाकिस्तान दौरे का फुल शेड्यूल
टेस्ट सीरीज
  • पहला टेस्ट: 12 से 16 अक्टूबर – गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
  • दूसरा टेस्ट: 20 से 24 अक्टूबर – रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम
T20I सीरीज
  • 28 अक्टूबर – पहला T20I, रावलपिंडी
  • 31 अक्टूबर – दूसरा T20I, लाहौर
  • 1 नवंबर – तीसरा T20I, लाहौर
ODI सीरीज
  • 4 नवंबर – पहला ODI, इकबाल स्टेडियम, फैसलाबाद
  • 6 नवंबर – दूसरा ODI, फैसलाबाद
  • 8 नवंबर – तीसरा ODI, फैसलाबाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here