31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

इंदौर टेनिस क्लब में रमेश मेंदोला द्वारा पिकलबॉल कोर्ट का शुभारंभ

इंदौर : इंदौर टेनिस क्लब, इंदौर में पिकलबॉल खेल को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नवनिर्मित पिकलबॉल कोर्ट का शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर रमेश मेंदोला, विधायक एवं अध्यक्ष म.प्र. ओलम्पिक संघ ने फीता काटकर पिकलबॉल कोर्ट का शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह में अनिल धूपर, महासचिव, अखिल भारतीय टेनिस संघ, सुरेन्द्र सिंह गढ़ा, अध्यक्ष, इंदौर टेनिस क्लब, अनिल महाजन, अध्यक्ष म.प्र. टेनिस संघ, बी.एस. छाबड़ा, पी.के. जैन, हेमंत पटवा, अर्जुन धूपर, अभिमन्यू सिंह, ट्रस्टी, इंदौर टेनिस क्लब भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अपने उद्वोदन में मेंदोला ने कहा कि पिकलबॉल जैसे नए और लोकप्रिय खेल युवाओं के साथ-साथ सभी उम्र के व्यक्तियों के लिए भी अत्यंत उपयोगी हैं और ऐसे खेलों से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने इंदौर टेनिस क्लब द्वारा खेल अधोसंरचना के निरंतर विकास की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में इंदौर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों का केंद्र बनाने की दिशा में यह एक सराहनीय प्रयास है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों ने पिकलबॉल खेल भी खेला।

प्रति, खेल संपादक महोदय, इंदौर कृपया उक्त विज्ञप्ति आपके लोकप्रिय दैनिक समाचार पत्रों के सभी संस्करणों में प्रकाषित करने का कष्ट करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles