खूब खेलो, आगे बढ़ो और देश का नाम रोशन करो-जनसंपर्क मंत्री  पी.सी. शर्मा 

0
40वीं एनटीपीसी जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन
भोपाल। प्रदेश के विधि एवं विधायी कार्य विभाग, जनसम्पर्क, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, विमानन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग मंत्री पी.सी. शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आज टी.टी. नगर राज्य खेल परिसर में 7 फरवरी से खेली जा रही 40वीं एनटीपीसी जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन हुआ। पदक विजेता खिलाड़ियों को जनसंपर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने मैडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को लगन से खेलने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खूब खेलो, आगे बढ़ो और देश का नाम रोशन करो। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उपस्थित संचालक खेल और युवा कल्याण डाँ. एस.एल. थाउसेन ने जनसंपर्क मंत्री को विभागीय उपलब्धियों से अवगत कराया। इससे पूर्व उन्होंने जनसंपर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा के टी.टी. नगर स्टेडियम आगमन पर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष श्री बी.व्ही.पी. राव, सचिव श्री महासिंह और भारतीय तीरंदाजी संघ के कोषाध्यक्ष श्री डी.के. विद्यार्थी, सहायक सचिव श्री गंुजन एवराॅल मध्य प्रदेश तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष श्री एम. विनोद कुमार सहित अन्य पदाधिकारी, संयुक्त संचालक ख्ेाल डाँ. विनोद प्रधान सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
आज के परिणाम
प्रतियोगिता के अंतिम दिन खेले गए रिकर्व के बालक ओलम्पिक राउण्ड इवेन्ट की व्यक्तिगत स्पर्धा में एसएससीबी के खिलाड़ी गोरा हो ने स्वर्ण, बेस्ट बंगाल के स्वकीर्ति सुत्रधार ने रजत और महाराष्ट्र के यशदीप भोगे ने कांस्य पदक अर्जित किया। रिकर्व बालक स्पर्धा के क्वालिफिकेशन राण्ड में महाराष्ट्र के मयूर रोकड़े स्वर्ण, हरियाणा के पारस हूडा रजत और राजस्थान के जगदीश चैधरी कांस्य पदक जीता।
इसी तरह प्रतियोगिता के अंतर्गत बालिका वर्ग रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में झारखण्ड की खिलाड़ी कोमलिका बारी ने स्वर्ण, पंजाब की सहजप्रीत कौर ने रजत और झारखण्ड की अंकिता भगत ने कांस्य तथा बालिका व्यक्तिगत ओलम्पिक राउण्ड में हरियाणा की हीमानी ने स्वर्ण, एएआई की कादिरे सिंधुजा ने रजत और झारखण्ड की अंकिता भगत ने कांस्य पदक अर्जित किया।
इसी तरह प्रतियोगिता के रिकर्व बालक टीम इवेन्ट में महाराष्ट्र की टीम प्रथम, आसाम की टीम द्वितीय और हरियाणा की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग रिकर्व टीम इवेन्ट में  हरियाणा प्रथम, झारखण्ड द्वितीय और पंजाब की टीम तृतीय स्थान पर रही। रिकर्व मिक्सड टीम इवेन्ट में पश्चिम बंगाल की टीम ने पहला, हरियाणा ने दूसरा तथा झारखण्ड की टीम तीसरा स्थान प्राप्त किया।