फीफा विश्व कप 2026 के दौरान खिलाड़ियों को बुलेटप्रूफ जैकेट पहनने की सलाह

0

नई दिल्ली : फुटबॉल के सबसे बड़े महाकुंभ फीफा विश्व कप 2026 का आगाज 11 जून से होने जा रहा है। इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी संयुक्त रूप से अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको कर रहे हैं। प्रतियोगिता शुरू होने से पहले खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर व्यापक चर्चा हो रही है और आयोजन से जुड़े सुरक्षा इंतजामों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फीफा ने 2026 विश्व कप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अमेरिका में मैचों के दौरान अतिरिक्त सुरक्षा उपायों पर विचार करने की सलाह दी है। खबरों में दावा किया गया है कि खिलाड़ियों को अपनी जर्सी के नीचे बुलेटप्रूफ वेस्ट पहनने के विकल्प पर भी विचार करने को कहा गया है। अधिकारियों का मानना है कि इस तरह के एहतियाती कदम खिलाड़ियों और टीमों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने में मददगार हो सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हालांकि, यह सुरक्षा उपकरण पहनना खिलाड़ियों के लिए अनिवार्य नहीं होगा और इसका इस्तेमाल पूरी तरह उनकी तथा संबंधित टीमों की इच्छा पर निर्भर करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ राष्ट्रीय टीमों ने पहले ही प्रशिक्षण सत्रों के दौरान हल्के बुलेटप्रूफ वेस्ट का परीक्षण शुरू कर दिया है, ताकि यह समझा जा सके कि मैच के दौरान इसका उपयोग कितना व्यावहारिक और आरामदायक हो सकता है।

इस सिफारिश के सामने आने के बाद फुटबॉल जगत में नई बहस छिड़ गई है। विशेषज्ञ और पूर्व खिलाड़ी एक ओर जहां इसे खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए सकारात्मक कदम मान रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इसकी उपयोगिता, खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर पड़ने वाले प्रभाव और बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में बदलते सुरक्षा माहौल को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। सुरक्षा और खेल के बीच संतुलन बनाए रखने को लेकर अलग-अलग राय सामने आ रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मैच देखने पहुंचने वाले दर्शकों के लिए भी स्टेडियम में आने से पहले दिशा निर्देश का पालन करने की चेतावनी दी गई है. खाने पीने की चीजों को लेकर खास हिदायत दी गई है. पानी ले जाने की इजाजत है लेकिन इसके अलावा कोई भी तरल पदार्थ स्टेडियम में नहीं ले लाया जा सकता है. लेकिन वर्ल्ड कप 2026 के स्टेडियमों में सिर्फ खाना और पीना ही बैन नहीं है. इसके अलावा ऐसे दर्शकों को भी स्टेडियम में घुसने या वहां से निकाले जाने पर रोक होगी जो “कपड़ों या अन्य चीजों से अपना चेहरा छुपाते हैं. फैंस को बॉडी-प्रोटेक्शन गियर या कॉर्सेट (बिना मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन के) जिसमें बुलेटप्रूफ जैकेट और मार्शल आर्ट्स या एक्सट्रीम स्पोर्ट्स में इस्तेमाल होने वाली चीजें शामिल हैं, पहनने की अनुमति नहीं होगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here