रायपुर: छत्तीसगढ़ स्क्वैश एसोसिएशन के तत्वावधान में स्क्वैश कॉम्प्लेक्स, बुढ़ापारा, रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ जूनियर एवं सब-जूनियर राज्य स्तरीय स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 के दूसरे दिन विभिन्न आयु वर्गों के क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में प्रदेश के 14 जिलों के 156 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। बालक BU-13 वर्ग: ईशभ सुराना ने लक्ष्य दिल्लिवार को 11-4, 11-4 से, चेतन साहू ने मोक्ष साहू को 12-10, 11-9 से, रिवान आहूजा ने ओमशिव पटेल को 11-3, 11-4 से तथा सूर्यांश ने आकृत देशमुख को 11-4, 11-5 से हराया।
बालक BU-15 वर्ग: सूर्यांश ने यश कुमार को 11-1, 11-1 से, अपूर्व साहू ने तनमय कंवर को 11-2, 11-7 से, शिवम तिवारी ने अक्षय को 11-5, 11-6 से तथा ईशभ सुराना ने अंश वर्मा को 11-9, 11-7 से पराजित किया। बालक BU-17 वर्ग: दीपेश नेताम ने दिव्यांशु ध्रुव को 11-3, 11-5 से तथा उद्यम ने श्रवण को 11-2, 11-5 से हराया। तनमय ने मंदस के विरुद्ध जीत दर्ज की, जबकि रेयांश को शुभम कुमार के विरुद्ध वॉकओवर मिला।
बालक BU-19 वर्ग: देवेश कुमार ने ईश्वर को 11-4, 11-3 से, सूर्या ने इशांत को 11-7, 11-6 से तथा नवीन ने राहुल को 11-9, 12-10 से हराया। जयवर्धन को अनुराग के विरुद्ध वॉकओवर मिला। बालिका GU-17 वर्ग: पायल ने उकेश्वरी को 11-7, 9-11, 11-4 से, तनया केलकर ने पंकेश्वरी को 11-2, 11-3 से, योगिता ने पल्लवी को 11-2, 11-0 से तथा नितति ने सुरेखा को 11-6, 11-9 से पराजित किया।
बालिका GU-19 वर्ग: नेहा साहू ने साक्षी कोसरिया को 11-0, 11-0 से, कृतिका बंजारे ने शावनी कावड़े को 11-1, 11-4 से, नंदिनी सतनामी ने अर्चना धीवर को 11-5, 11-9 से तथा छाया ने उषा नागवंशी को 11-5, 11-7 से हराया। छत्तीसगढ़ स्क्वैश एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रदेश में स्क्वैश खेल को बढ़ावा देना तथा युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर मंच प्रदान करना है। प्रतियोगिता का समापन 13 अक्टूबर को होगा।


