खिलाड़ियों ने किया वायुसेना को सलाम, लिखा बहुत हार्ड – बहुत हार्ड

0

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना ने पुलवामा आतंकी हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में घुसकर कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया. यह कार्रवाई मंगलवार अलसुबह की गई. वायुसेना के इस जवाब को खेल जगत सलाम कर रहा है. पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग से लेकर मौजूदा क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने ट्वीट कर सेना को सलाम किया और पाकिस्तान को चेतावनी भी दी. बॉक्सर मनोज कुमार ने कहा कि अब जाकर दिल को तसल्ली मिली है.

सूत्रों के मुताबिक इस ऑपरेशन को वायुसेना के 12 मिराज 2000 विमानों ने अंजाम दिया. वायुसेना के मिराज 2000 ने पीओके में घुसकर जैश ए मोहम्मद के आंतकी ठिकानों पर 1000 किलो से ज्यादा के बम गिराए. इस हमले में जैश के कई आतंकी ठिकाने और लॉन्च पैड तबाह हुए है. बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई में 200 से अधिक आतंकी मारे गए हैं. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार अजीत डोवाल ने पीएम मोदी को इस हमले की पूरी जानकारी दी है.

इस हमले की खबर जैसे ही आई, वैसे ही लोगों ने सेना को बधाई देनी शुरू कर दी. पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने #airstrike के साथ लिखा, ‘हमारे लड़कों ने शानदार प्रदर्शन किया. सुधर जाओ, वरना सुधार देंगे.’ गौतम गंभीर ने भी भारतीय जवानों को सलाम करते हुए जय हिंद लिखा.

https://twitter.com/virendra_sehwg/status/1100286337914068993

लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भी भारतीय वायुसेना के कार्रवाई को सलाम करते हुए इसे बेहद सख्त बताया. युजवेंद्र चहल ने कुछ दिन पहले ट्वीट कर पुलवामा आतंकी हमले का बदला लेने की अपील की थी.