पदकों मंे 04 स्वर्ण, 03 रजत और 04 कांस्य पदक शामिल
भोपाल। जयपुर में खेले जा रहे सप्त शक्ति हार्स-शो 2019 में म.प्र. राज्य घुड़सवारी अकादमी के खिलाड़ियों ने 04 स्वर्ण, 03 रजत और 04 कांस्य पदक सहित 11 पदक जीतकर मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाया है। हार्स-शो मंे अकादमी के 11 खिलाड़ियों का जूनियर राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। सप्त शक्ति हार्स-शो का आयोजन 01 से 15 अगस्त, 2019 तक जयपुर में किया जा रहा है।
अकादमी के खिलाड़ियों द्वारा अर्जित इस उपलब्धि पर प्रदेश के खेल और युवा कल्याण मंत्री श्री जीतू पटवारी और संचालक खेल और युवा कल्याण डाॅ. एस.एल. थाउसेन ने प्रसन्नता व्यक्त की है और पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हंै।
इन खिलाड़ियों ने जीते पदक
हार्स-शो के ग्रुप-2 क्लाॅस शो जम्पिंग की व्यक्तिगत स्पर्धा में अर्जुन सिंह ने स्वर्ण पदक अर्जित किया। जबकि इसी स्पर्धा के टीम इवेन्ट में अर्जुन सिहं, हमजा और अर्जुन मलैया ने रजत पदक जीता। इसी तरह ग्रुप -2 क्लाॅस ड्रेसाज की व्यक्तिगत स्पर्धा में भी अर्जुन सिंह ने स्वर्ण पदक अर्जित किया और टीम इवेन्ट में अर्जुन सिंह, हमजा और अर्जुन मलैया ने रजत पदक प्राप्त किया। हार्स-शो ग्रुप-1 क्लाॅस जम्पिंग एवं क्लाॅस डेªसाज टीम इवेन्ट मंे भोलू परमार, ज्योति और अनुष्का श्रीवास्तव ने एक-एक कांस्य पदक अर्जित किया। जूनियर जम्पिंग व्यक्तिगत स्पर्धा में अकादमी के खिलाड़ी अक्षत जोशी ने स्वर्ण पदक अर्जित किया। इसी तरह प्रीलिमिनरी डेªसाज व्यक्तिगत स्पर्धा में फराज खान ने स्वर्ण तथा टीम इवेन्ट में प्रणय खरे, आकांक्षा विश्वकर्मा, आदर्श राठौर और आनंद झाला ने कांस्य पदक अर्जित किया। अकादमी के खिलाड़ी भोलू परमार ने गु्रप-1 जम्पिंग फाल्ट एण्ड आॅउट इवेन्ट में कांस्य पदक प्राप्त किया।
गौरतलब है कि अकादमी के 16 खिलाड़ी घुड़सवारी प्रशिक्षक केप्टन भागीरथ के नेतृत्व में हार्स-शो में प्रतिभा प्रदर्शन कर रहे हैं।