41 पदकों के साथ मध्य प्रदेश ओवर आॅल चैम्पियन
भोपाल। पंजाब के सुलतानपुर में आयोजित आॅल इंडिया ओपन नेशनल केनो स्प्रिंट चैम्पियनशिप में 33 स्वर्ण, 07 रजत और 01 कांस्य सहित 41 पदकों के साथ मध्य प्रदेश ओवर आॅल चैम्पियन बना। जिसमें मध्य प्रदेश वाटर स्पोट्र्स अकादमी के खिलाड़ियों द्वारा अर्जित 21 पदकों का योगदान रहा। इसमें 19 स्वर्ण, 01 रजत और 01 कांस्य पदक शामिल हैं। चैम्पियनशिप में मध्य प्रदेश के ओवर आॅल चैम्पियन बनने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है। संचालक खेल और युवा कल्याण श्री उपेन्द्र जैन ने भी खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए हर्ष व्यक्त किया है।
इन खिलाड़ियों ने जीते पदक
प्रतियोगिता के अंतर्गत सीनियर एवं जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग के 200 और 500 मीटर रेस में मुकाबले खेले गए। सीनियर पुरूष वर्ग के 500 मीटर सी-4 इवेन्ट में सुमित सोनी तथा महिला वर्ग के सी-2 और सी-4 इवेन्ट में मीरा दास और राजेश्वरी कुशराम ने एक-एक स्वर्ण पदक जीता। इसी वर्ग के के-2 और के-4 इवेन्ट में जीना देवी ने एक-एक स्वर्ण पदक अर्जित किया। इसी तरह जूनियर बालक वर्ग के सी-4 इवेन्ट में सुदर्शन विश्नोई तथा के-4 इवेन्ट में कुलदीप और यशपाल बुन्देला ने स्वर्ण पदक जीता। बालिका वर्ग के सी-1 इवेन्ट में कावेरी ढीमर ने स्वर्ण पदक अर्जित किया। जबकि के-2 इवेन्ट में सुषमा वर्मा ने रजत और के-4 इवेन्ट में सुषमा, ललिता, सविता और आस्था ने कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता के 200 मीटर सीनियर महिला वर्ग के सी-1 इवेन्ट में मीरा दास, सी-2 में राजेश्वरी, सी-4 में मीरा दास और राजेश्वरी कुशराम तथा के-2 और के- 4 में जीना देवी ने स्वर्ण पदक अर्जित किया। पुरूष वर्ग के सी-4 इवेन्ट में सुमित सोनी ने स्वर्ण पदक जीता। जूनियर बालिका वर्ग के सी-1 इवेन्ट में कावेरी ढीमर, के-2 में सुषमा वर्मा, के-4 में सुषमा, ललिता, सविता और आस्था ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। जबकि बालक वर्ग की के-4 स्पर्धा में कुलदीप एवं यशपाल बुन्देला तथा सी-4 में सुदर्शन विश्नोई ने स्वर्ण पदक अर्जित किया। उल्लेखनीय है कि अकादमी के खिलाड़ी कयाकिंग-केनोइंग के मुख्य कोच पीजूष बरोई एवं प्रशिक्षक श्री देवन्द्र गुप्ता के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत है।
,

