23.7 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

मन की बात में पीएम मोदी ने खेलों को दी प्राथमिकता, युवाओं को किया प्रेरित

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ के 124वें एपिसोड को संबोधित किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा, ‘मन की बात में एक बार फिर बात होगी देश की सफलताओं की, देशवासियों की उपलब्धि की। पिछले कुछ समय में पूरा देश, खेल, विज्ञान और संस्कृति को लेकर बहुत कुछ ऐसा हुआ है, जिस पर हर भारतीय को गर्व है।’ उन्होंने लोगों को खेल के लिए प्रेरित किया और कहा कि भारत को खेल महाशक्ति बनाना है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी ने कहा, ‘क्या आप जानते हैं ओलंपिक के बाद सबसे बड़ा खेल आयोजन कौन सा होता है? इसका उत्तर है – वर्ल्ड पुलिस एंड गेम्स। दुनिया भर के पुलिसकर्मी, फायर फाइटर्स, सिक्योरिटी से जुड़े लोग उनके बीच होने वाला स्पोर्ट्स टूर्नामेंट। इस बार ये टूर्नामेंट अमेरिका में हुआ और इसमें भारत ने इतिहास रच दिया। भारत ने करीब-करीब 600 मेडल जीते। 71 देशों में हम शीर्ष तीन में पहुंचे।’

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीएम मोदी ने कहा, ‘उन वर्दीधारियों की मेहनत रंग लाई जो दिन-रात देश के लिए खड़े रहते हैं। हमारे ये साथी अब खेल के मैदान में भी झंडा बुलंद कर रहे हैं। मैं सभी खिलाड़ियों और कोचिंग टीम को बधाई देता हूं। वैसे आपके लिए ये भी जानना दिलचस्प होगा कि 2029 में ये खेल भारत में होंगे। दुनिया-भर से खिलाड़ी हमारे देश आएंगे। हम उन्हें भारत की मेहमान-नवाजी दिखाएंगे, अपनी खेल संस्कृति से परिचय कराएंगे। बीते दिनों, मुझे, कई युवा एथलीट्स और उनके परिवार वालों के संदेश मिले हैं। इनमें ‘खेलो भारत नीति 2025’ की खूब सराहना की गई है। इस नीति का लक्ष्य साफ है – भारत को खेल महाशक्ति बनाना।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles