नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए ओलंपिक के लिए बड़े लक्ष्य निर्धारित करने का आह्वान किया है। नई दिल्ली में आयोजित एनडीए सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश के युवा खिलाड़ी लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं और भारत तेजी से खेलों के वैश्विक केंद्र के रूप में उभर रहा है।
उन्होंने ओलंपिक की तैयारियों को ‘विकसित भारत’ की आकांक्षाओं का प्रतीक बताया और कहा कि खेल क्षेत्र में निरंतर सुधार और निवेश देश को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहा है। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भारत की खेलों में पहचान और अधिक मजबूत होगी और खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का गौरव बढ़ाते रहेंगे।


