31.6 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

इंग्लैंड–पाकिस्तान मुकाबले के बाद बदली अंक तालिका, जानें टॉप-5 बल्लेबाज और गेंदबाज

नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 45वें मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पराजित किया। ग्रुप बी में इंग्लैंड ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए लगातार दूसरी जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। इस हार के बाद पाकिस्तान तीसरे स्थान पर खिसक गया। बारिश की वजह से मैच रद्द होने पर पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों को एक-एक अंक मिला। वहीं, श्रीलंका अंक तालिका में सबसे नीचे है। दूसरी ओर, ग्रुप-1 में वेस्टइंडीज पहले स्थान पर काबिज है, जबकि दक्षिण अफ्रीका दूसरे नंबर पर है। भारत तीसरे और जिम्बाब्वे चौथे स्थान पर बने हुए हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान शीर्ष स्थान पर हैं। वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमायर दूसरे पायदान पर काबिज हैं। श्रीलंका के पथुम निसांका तीसरे और कुसल मेंडिस चौथे स्थान पर हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम पांचवें नंबर पर मौजूद हैं। वहीं, सबसे ज्यादा विकेट लेने की सूची में अमेरिका के शेडले वैन शाल्कविक पहले स्थान पर हैं। जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी दूसरे नंबर पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के मार्को यानसेन तीसरे, पाकिस्तान के उस्मान तारिक चौथे और भारत के वरुण चक्रवर्ती पांचवें स्थान पर बने हुए हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 अंक तालिका
ग्रुप-1
पोजिशन टीम मैच जीत हार रनरेट टाई रनरेट अंक
1 वेस्टइंडीज 1 1 0 0 0 5.35 2
2 साउथ अफ्रीका 1 1 0 0 0 3.8 2
3 भारत 1 0 1 0 0 -3.8 0
4 जिम्बाब्वे 1 0 1 0 0 -5.35 0
ग्रुप-2
पोजिशन टीम मैच जीत हार रनरेट टाई रनरेट अंक
1 इंग्लैंड (क्वालिफाई) 2 2 0 0 0 1.491 4
2 न्यूजीलैंड 1 0 0 1 0 1
3 पाकिस्तान 2 0 1 1 0 -0.461 1
4 श्रीलंका 1 0 1 0 0 -2.55 0
टी20 वर्ल्ड कप 2026 टॉप-5 बल्लेबाज
खिलाड़ी मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट चौका छक्का
साहिबजादा फरहान (पाकिस्तान) 4 4 220 73.33 164.18 21 11
शिमरोन हेटमायर (वेस्टइंडीज) 5 5 219 54.75 185.59 15 17
पथुम निसांका (श्रीलंका) 5 5 208 52 154.07 23 6
कुसल मेंडिस (श्रीलंका) 5 5 186 46.5 124 19 1
एडेन मार्कराम (साउथ अफ्रीका) 5 5 182 45.5 178.43 24 6
टी20 वर्ल्ड कप 2026 टॉप-5 गेंदबाज
खिलाड़ी मैच औवर गेंद विकेट औसत रन 4 विकेट 5 विकेट
शैडली वैन शल्कविक (अमेरिका) 4 14.5 89 13 7.77 101 2 0
ब्लेसिंग मुजरबानी (जिम्बाब्वे) 4 16 96 11 10.27 113 1 0
मार्को यानसेन (साउथ अफ्रीका) 4 15.5 95 11 12.18 134 2 0
उस्मान तारिक (पाकिस्तान) 4 15.3 93 10 9.8 98 1 0
वरुण चक्रवर्ती (भारत) 5 16 96 10 10.9 109 0 0

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles