34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

पुणे पैंथर्स बनाम राजस्थान लॉयंस मैच के बाद अंक तालिका, टॉप-5 बल्लेबाज और बॉलर

नई दिल्ली : वर्ल्ड लीजेंड्स प्रो T20 लीग 2026 के 9वें मुकाबले में पुणे पैंथर्स का सामना राजस्थान लॉयंस से हुआ, जिसमें राजस्थान ने पुणे को 6 विकेट से हराया। टूर्नामेंट में हार के साथ शुरुआत करने वाली राजस्थान लॉयंस अब जीत की पटरी पर लौट आई है। इससे पहले राजस्थान ने दुबई रॉयल्स को भी हराया था। वहीं पुणे पैंथर्स की कहानी उल्टी हो गई है। टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ की थी, लेकिन पिछले दो मैचों में उन्हें लगातार हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा, दिल्ली वॉरियर्स ने भी पुणे को 59 रन से मात दी थी।

पॉइंट्स टेबल में दिल्ली है शीर्ष पर

इस मुकाबले के बाद अंकतालिका में बदलाव देखने को मिले हैं। इस सीजन में अब तक अजेय चल रही दिल्ली वॉरियर्स 6 अंकों के साथ पहले स्थान पर काबिज है। पुणे को हराने के बाद राजस्थान लॉयंस के 4 अंक हो गए हैं और वह दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। राजस्थान ने अपने 3 मैचों में से 2 में जीत हासिल की है, जबकि दिल्ली ने तीनों मैच जीतकर अपनी बढ़त बनाए रखी है। इसके बाद महाराष्ट्र टायकंस 3 मैचों में 1 जीत और 2 हार के साथ तीसरे स्थान पर है।

वर्ल्ड लीजेंड्स प्रो टी20 लीग अंकतालिका
स्थान टीम खेले गए मैच जीते हारे नेट रन रेट (NRR) अंक
1 दिल्ली वॉरियर्स 3 3 0 1.77 6
2 राजस्थान लायंस 3 2 1 0.879 4
3 महाराष्ट्र टायकून्स 3 1 2 -0.097 2
4 गुरुग्राम थंडर्स 3 1 2 -0.462 2
5 दुबई रॉयल्स 3 1 2 -0.833 2
6 पुणे पैंथर्स 3 1 2 -1.339 2
वर्ल्ड लीजेंड्स प्रो टी20 लीग: टॉप 5 बैट्समैन
खिलाड़ी मैच पारियां रन औसत स्ट्राइक रेट चौके छक्के
चैडविक वाल्टन 3 3 204 102 204 21 14
चेतेश्वर पुजारा 3 3 133 44.33 158.33 18 2
नमन ओझा 3 3 123 41 155.7 13 6
उपुल थरंगा 3 3 117 39 144.44 8 8
किर्क एडवर्ड्स 3 3 116 38.67 122.11 11 5
वर्ल्ड लीजेंड्स प्रो टी20 लीग: टॉप 5 गेंदबाज
खिलाड़ी मैच ओवर गेंदें विकेट औसत रन 4 विकेट 5 विकेट
पीयूष चावला 3 12 72 7 15.57 109 0 0
बिपुल शर्मा 3 12 72 7 16.43 115 0 0
जेसल करिया 3 10.3 63 6 14 84 0 0
कार्लोस ब्रेथवेट 3 11 66 6 14.83 89 0 0
पीटर सिडल 3 12 72 5 19.2 96 0 0

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles