प्रबल प्रताप सिंह व्हीलचेयर रग्बी फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के मेंटोर नियुक्त किए गए

0

भोपाल। व्हील चेयर रग्बी फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया (WRFI) के अध्यक्ष डॉ विवेक परिहार एवं संयुक्त सचिव डॉ अनिल कुमार ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के सुपुत्र प्रबल प्रताप सिंह से सौहार्दपूर्ण भेंट की एवं प्रबल प्रताप सिंह (रघु भैया)को व्हीलचेयर रग्बी फेडरेशन ऑफ इंडिया का मेंटोर नियुक्त किया गया।

भेंट के दौरान नरेंद्र सिंह तोमर का स्नेहिल आशीर्वाद प्राप्त हुआ, जिससे संगठन को नई ऊर्जा और प्रेरणा मिली।नवनियुक्त मेंटोर प्रबल प्रताप सिंह (रघु भैया)ने आश्वासन दिया कि वे देश में व्हीलचेयर रग्बी के विकास, खिलाड़ियों के मार्गदर्शन, प्रोत्साहन तथा संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने हेतु हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे। WRFI परिवार इस महत्वपूर्ण अवसर पर सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करता है और विश्वास करता है कि यह नियुक्ति भारतीय व्हीलचेयर रग्बी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मील का पत्थर सिद्ध होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here