20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026

31वां आईईएस–डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट: प्रभात के शतक से दैनिक भास्कर सेमीफाइनल में

एनएसटी न्यूज, भोपाल। प्रभात शुक्ला (102) के शानदार शतक की बदौलत दैनिक भास्कर ने दैनिक जागरण को 42 रनों से हराकर 31वें आईईएस–डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भास्कर ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। दिन के अन्य मुकाबलों में नगर निगम कमिश्नर इलेवन ने जनसंपर्क टीम को 11 रनों से हराकर डिपार्टमेंट ग्रुप के फाइनल में जगह बनाई। अब कमिश्नर इलेवन और डीजीपी इलेवन के बीच 23 जनवरी को खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। वहीं, कार्पोरेट ग्रुप में भोपाल क्रिकेट क्लब और यूज लोकेटर ने जीत दर्ज की। ओल्ड कैंपियन मैदान पर खेले गए मुकाबले में दैनिक भास्कर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 198 रन बनाए। ओपनर प्रभात शुक्ला ने 70 गेंदों में 102 रनों की शानदार पारी खेली। रवि मिश्रा और अश्विन सोलंकी ने 17–17 रन जोड़े। जागरण की ओर से दिनेश चेतन और मयंक को 2–2 विकेट मिले। जवाब में दैनिक जागरण की टीम 20 ओवर में 4 विकेट पर 156 रन ही बना सकी। राहुल ने 66, चेतन ने 36 और प्रज्ज्वल ने 21 रन बनाए। भास्कर की ओर से निखिल शुक्ला, कप्तान रामकृष्ण यादव और मंसूर अली को एक-एक विकेट मिला। प्रभात शुक्ला को ‘मानसरोवर प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। जबकि दिनेश को आरएनटीयू मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर का पुरस्कार रेड रोज ग्रुप के चेयरमैन सुमित पोंडा ने प्रदान किया।

यूज लोकेटर की जीत

दिन के दूसरे मैच में एलीट वारियर्स ने 4 विकेट पर 155 रन बनाए। मानस ने 78, शुभम ने 36 और गौरव ने 34 रन बनाए। जवाब में यूज लोकेटर ने 19.3 ओवर में 6 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। राहुल पटेल ने 73 रनों की शानदार पारी खेली। नरेश ने 23 और भाग्यस्वामी ने 28 रन बनाए। राहुल पटेल मैन ऑफ द मैच रहे। बाबे आली ग्राउंड पर कमिश्नर इलेवन ने 18 ओवर में 4 विकेट पर 176 रन बनाए। मनाजिर ने 66, बिट्टू चौहान ने 44 और विजय पारोचे ने 30 रन बनाए। जवाब में जनसंपर्क टीम 7 विकेट पर 165 रन ही बना सकी। अजी चाको ने 101 रन की शानदार पारी खेली। बिट्टू चौहान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मुकाबले में भोपाल क्रिकेट क्लब ने 206 रन बनाए। आदित्य अग्रवाल ने 81 और यशराज वर्मा ने 50 रन बनाए। जवाब में आरएनटीयू की टीम 12.1 ओवर में 82 रन पर सिमट गई। विपिन मारन ने 3 विकेट लिए। आदित्य अग्रवाल मैन ऑफ द मैच रहे।

आज के मुकाबले

ओल्ड कैंपियन मैदान

राज एक्सप्रेस बनाम डिजिआना – सुबह 9:30 बजे

जनचर्चा बनाम महाबली वारियर्स – दोपहर 12:30 बजे

बाबे आली मैदान

भोपाल फिनिक्स बनाम भोपाल क्रिकेट क्लब – सुबह 9:30 बजे

अटल न्यूज बनाम प्रदेश टुडे – दोपहर 12:30 बजे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles