31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

प्रशांत की हैट्रिक और विक्रमादित्य की विस्फोटक बल्लेबाजी, इंटर प्रेस क्रिकेट में राज एक्सप्रेस और न्यूज अटल प्रदेश विजयी

एनएसटी न्यूज, भोपाल। राजधानी भोपाल के ओल्ड कैम्पियन मैदान पर भोपाल खेल पत्रकार संघ द्वारा आयोजित 31वें आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में मंगलवार को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। दिन के पहले मैच में प्रशांत गुर्जर की हैट्रिक सहित चार विकेट और जलील खान के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत राज एक्सप्रेस ने स्वदेश ज्योति को 31 रन से हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की। राज एक्सप्रेस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 18 ओवर में सात विकेट खोकर 117 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज जलील खान ने 32 रन, जैद हुसैन ने 20 और नरेश ने 19 रन का योगदान दिया। स्वदेश ज्योति की ओर से कप्तान अक्षत शर्मा और केके गंगवार ने तीन-तीन विकेट झटके, जबकि मोहम्मद गनी को एक सफलता मिली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्वदेश ज्योति की टीम 16.3 ओवर में 86 रन पर सिमट गई। कप्तान अक्षत शर्मा ने सर्वाधिक 24 रन बनाए। राज एक्सप्रेस के प्रशांत गुर्जर ने हैट्रिक समेत चार विकेट लिए, जबकि जलील खान को तीन विकेट मिले। जलील खान को मैन ऑफ द मैच और प्रशांत गुर्जर को आरएनटीयू मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर चुना गया। पुरस्कार अरेरा क्रिकेट अकादमी के चीफ कोच सुरेश चेनानी ने प्रदान किए।

दिन के दूसरे मुकाबले में न्यूज अटल प्रदेश ने बेहद करीबी संघर्ष में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को एक रन से पराजित किया। न्यूज अटल प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में नौ विकेट खोकर 159 रन बनाए। विक्रमादित्य पांडे ने 24 गेंदों में 44 रन की विस्फोटक पारी खेली। कप्तान मोहम्मद अकबर और अदिल अशरफ ने 19-19 रन जोड़े। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की ओर से आर्य शर्मा ने चार विकेट और सुमित शर्मा ने दो विकेट लिए। जवाब में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की टीम पांच विकेट पर 158 रन ही बना सकी। सुमित शर्मा ने नाबाद 67 रन, आर्य शर्मा ने 32 और दीपक राय ने 31 रन बनाए। न्यूज अटल प्रदेश के अदिल अशरफ ने दो विकेट झटके।

आज के मैच

पीपल्स बनाम प्रदेश टुडे — सुबह 9.00 बजे

जनसंपर्क बनाम वर्टेक्स रॉयल — दोपहर 12.00 बजे से

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles