वैभव और आरोन ओपनर, युवराज का कमबैक: तीसरे वनडे की संभावित प्लेइंग 11

0

नई दिल्ली : भारत और साउथ अफ्रीका की अंडर-19 टीमों के बीच यूथ वर्ल्ड कप 2026 से पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। पहले दोनों मैच जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली है। ऐसे में कप्तान वैभव सूर्यवंशी तीसरे मुकाबले में कुछ बदलाव कर सकते हैं और अपनी बेंच खिलाड़ियों को मौका देकर टीम की गहराई को आजमा सकते हैं।

भारतीय टीम ने पहले वनडे में निर्धारित 50 ओवर में 301 रन बनाए थे और डकवर्थ लुइस प्रणाली से मुकाबला 25 रनों से जीत लिया था। हरवंश पंगालिया और आरएस अम्ब्रीस ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारियां खेली थीं। उसके बाद दूसरे मुकाबले में भारतीय गेंदबाज किशन कुमार सिंह का कहर देखने को मिला और उन्होंने 4 विकेट झटके।

तीसरे वनडे में कौन से बदलाव हो सकते हैं?

इसके बाद, बल्लेबाजी में वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ पारी खेलकर जीत को और भी आसान बना दिया। अब तीसरे वनडे मैच में कप्तान वैभव सूर्यवंशी कुछ बदलाव कर सकते हैं। इस सीरीज से पहले अन्य लीग इंडिया अंडर-19 बी की टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज युवराज गोहिल को टीम में शामिल किया जा सकता है। वहीं, अभिज्ञान कुंडू को आराम देने का भी विकल्प है, ताकि टीम में अन्य खिलाड़ियों को मौका मिल सके।

साथ ही स्टार तेज गेंदबाज दीपेश देवेंद्रन आगे होने वाले अंडर 19 विश्व कप के लिहाज से भारत के सबसे प्रमुख गेंदबाज हैं। उनको भी तीसरे मैच में आराम देकर दाएं हाथ के पेसर उद्धव मोहन की भारतीय अंडर 19 टीम में एंट्री हो सकती है। हेनिल पटेल आ सकते हैं अगर मोहम्मद एनान को हटाकर एक पेसर बढ़ाया जाता है।

तीसरे वनडे के लिए भारतीय अंडर 19 टीम की संभावित प्लेइंग 11

वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), आरोन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, युवराज गोहिल (विकेटकीपर), हरवंश पंगालिया, आरएस अम्ब्रीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, उद्धव मोहन, किशन कुमार सिंह।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here