प्रतिका रावल ने किया कमाल, बनीं भारत की पहली बल्लेबाज जिन्होंने छुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड

0

नई दिल्ली: महिला वनडे विश्व कप में टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन के साथ अपने अभियान को आगे बढ़ा रही है। इसी बीच, भारतीय टीम की ओपनर प्रतिका रावल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। प्रतिका अब उस खास सूची में शामिल हो गई हैं, जिसमें अब तक केवल ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का दबदबा रहा था। उन्होंने यह उपलब्धि नवी मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दौरान हासिल की।

प्रतिका रावल का सुनहरा आंकड़ा, वनडे में पूरे किए 1000 रन

भारत की सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल गुरुवार को जब महिला वनडे विश्व कप के मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने के लिए उतरीं, तब तक 22 वनडे मुकाबले खेलकर 988 रन बना चुकी थीं, यानी सभी की नजर इसी बात पर थी कि क्या वे इसी मुकाबले में अपने 100 रन पूरे कर सकती हैं। उन्होंने ऐसा ही किया भी। 23वे मैच में ही प्रतिका ने अपने 1000 वनडे रन पूरे करने में कामयाबी हासिल कर ली। ये एक विश्व कीर्तिमान की बराबरी है। अब तक महिला वनडे के इतिहास में केवल दो ही बल्लेबाज इतने कम मैचों में हजार रन बना पाई हैं।

लिंडसे रीलर के रिकॉर्ड की बराबरी पर पहुंचीं प्रतिका रावल

प्रतिका रावल से पहले ऑस्ट्रेलिया की लिंडसे रीलर ने मात्र 23 वनडे पारियों में 1000 रन पूरे करने का कारनामा किया था। उनके बाद ऑस्ट्रेलिया की ही निकोल बोल्टन और मेग लैनिंग ने 25-25 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। अब प्रतिका रावल ने इन सभी को पीछे छोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। अपने वनडे करियर में प्रतिका अब तक एक शतक और सात अर्धशतक जड़ चुकी हैं। वे अपनी आक्रामक बल्लेबाजी शैली के लिए जानी जाती हैं और अक्सर पारी को बड़े स्कोर में तब्दील करने में सफल रहती हैं।

मिताली राज का रिकॉर्ड टूटा, प्रतिका रावल ने रचा नया इतिहास

इस दौरान प्रतिका रावल ने भारत के लिए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वनडे क्रिकेट में इतनी कम पारियों में एक हजार रन पूरे करने वाली वह पहली भारतीय बल्लेबाज बन गई हैं। इससे पहले यह उपलब्धि मिताली राज के नाम थी, जिन्होंने 29 वनडे पारियों में यह आंकड़ा छुआ था। हालांकि, प्रतिका ने यह कारनामा उनसे काफी पहले कर दिखाया है, जिससे उन्होंने नया मानदंड स्थापित किया है। अब क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आने वाले मैचों में प्रतिका किस तरह का प्रदर्शन करती हैं, क्योंकि आगे उनके सामने और भी बड़ी चुनौतियां होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here