प्रेक्षा अंडर 19, अर्धेन्दू-अवनीश की जोड़ी को अंडर 17 डबल्स का ख़िताब

0

भोपाल. प्रेक्षा भाटिया ने राघवी को 15-11, 15-12 से हराकर श्रीराम प्रकाश स्मृति बैडमिंटन टूर्नामेंट में बालिका अंडर 19 एकल का ख़िताब जीत लिया. बालक अंडर 17 में अर्धेन्दू- अवनीश की जोड़ी चैंपियन बनी. बालिका अंडर 17 एकल का फाइनल में प्रेक्षा-भूमि सिंह के मध्य होगा.

भोपाल डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में आरके स्पोर्ट्स वर्ल्ड, मीनाल रेसीडेंसी में बालिका अंडर 19 का ख़िताबी मुकाबला प्रेक्षा ने अपने दमदार खेल के सहारे सीधे गेमों में राघवी को 15-11, 15-12 से पराजित का जीत लिया. प्रेक्षा ने बालिका अंडर 17 के सेमी में वैष्णवी सक्सेना को आसानी से 15-7, 15-4 से और भूमि सिंह ने सुहासी पाण्डेय को 15-7, 15-10 से हराकर फाइनल की भिड़ंत पक्की की.

बालक अंडर 17 युगल फाइनल में अर्धेन्दू-अवनीश की जोड़ी ने कांटे के मुकाबले में आरव राय-अनघ राय को पहला गेम 10-15 से हारने के बाद वापसी करते हुए 15-5, 15-12 से परास्त कर ख़िताबी जीत दर्ज़ की.

अन्य परिणाम-

बालक अंडर 9 सेमी-व्योम विवि राघव 15-8, 15-11 अदम्य विवि अद्वैत 15-1, 15-3

बालक अंडर 15 क्वार्टर फाइनल- आरव सोनी विवि करण माखीजा 14-16, 15-5, 15-3 श्लोक कुमार विवि अभिनव 15-4, 15-10 अगस्त्य विवि अर्जुन राव 15-13, 15-9

बालिका अंडर 9 सेमी- वाघमी विवि मायशा 15-5, 15-12 शिवन्या- राव्या 15-7, 15-12

बालिका अंडर 11 सेमी-प्रतिष्ठा विवि रुद्रांशी 15-10, 15-4 प्रणवी विवि आही 15-11, 15-10

बालिका अंडर 15 क्वार्टर फाइनल- अन्वी गुप्ता विवि भूमि 15-11, 7-15, 16-14

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here