लखनऊ. IPL 2026 में Prince Yadav ने शानदार गेंदबाजी के दम पर पर्पल कैप की दौड़ में बड़ी छलांग लगाई है। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के युवा तेज गेंदबाज ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 3 विकेट लेकर सीजन में अपने विकेटों की संख्या 16 तक पहुंचा दी। इसके साथ ही वह पर्पल कैप तालिका में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। प्रिंस यादव का सबसे बड़ा विकेट Virat Kohli का रहा, जिन्हें उन्होंने दूसरी ही गेंद पर शानदार डिलीवरी पर बोल्ड कर गोल्डन डक का शिकार बनाया। यह विकेट मैच के सबसे चर्चित पलों में शामिल रहा। प्रिंस ने मुकाबले में 33 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।
हालांकि उनके 16 विकेट Kagiso Rabada और Eshan Malinga के बराबर हैं, लेकिन बेहतर इकॉनमी रेट के कारण प्रिंस उनसे आगे हैं। प्रिंस का इकॉनमी रेट 8.08 का है, जबकि रबाडा 9.23 और मलिंगा 9.44 की इकॉनमी से रन दे चुके हैं। पर्पल कैप की रेस में फिलहाल Bhuvneshwar Kumar और Anshul Kamboj 17-17 विकेट लेकर शीर्ष पर बने हुए हैं। हालांकि LSG के खिलाफ मुकाबले में भुवनेश्वर कोई विकेट नहीं ले सके, जिससे उन्हें अकेले बढ़त बनाने का मौका गंवाना पड़ा।
वहीं ऑरेंज कैप की बात करें तो विराट कोहली अपने 379 रन के साथ नौवें स्थान पर बने हुए हैं। दूसरी ओर Mitchell Marsh ने 56 गेंदों में 111 रन की विस्फोटक पारी खेलकर बड़ी छलांग लगाई और अब वह 367 रन के साथ 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं। ऑरेंज कैप तालिका में फिलहाल Heinrich Klaasen 494 रन के साथ शीर्ष पर हैं। उनके बाद Abhishek Sharma 475 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। KL Rahul 445 रन के साथ तीसरे, Ishan Kishan 409 रन के साथ चौथे और Vaibhav Sooryavanshi 404 रन के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद हैं।


