प्रियांश आर्या ने 350+ स्ट्राइक रेट से बरसाए रन, पंजाब किंग्स का धमाकेदार प्रदर्शन

0

नई दिल्ली : पंजाब किंग्स के युवा तूफानी बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने मात्र 11 गेंदों पर 39 रन ठोकते हुए तेजतर्रार अंदाज में बल्लेबाजी की। हालांकि उनकी पारी ज्यादा लंबी नहीं रही, लेकिन इस छोटी और विस्फोटक पारी ने टीम को मजबूत शुरुआत दिला दी, जिससे आगे के बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान हो गया। इसी के साथ पंजाब किंग्स ने एक खास रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली और टीम ने केवल 3.2 ओवर में 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया।

आईपीएल में सीएसके के खिलाफ यह किसी भी टीम का सबसे तेज पचासा है। वहीं ओवरऑल चेपक के मैदान की बात करें तो पंजाब किंग्स ने आरसीबी की बराबरी कर ली है। इससे पहले 2011 में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ दूसरे क्वालिफायर में 3.2 ओवर में 50 रन बनाए थे। यानी इस मामले में पंजाब ने अब आरसीबी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

प्रियांश आर्या ने 350 प्लस के स्ट्राइक रेट से ठोके रन

पंजाब किंग्स के आतिशी ओपनर प्रियांश आर्या ने तूफानी शुरुआत टीम को दिलाई। उन्होंने 11 गेंद पर 39 रन ठोक दिए। उनकी इस पारी में 3 चौके और चार छक्के शामिल थे। पंजाब के इस धाकड़ ओपनर ने 354.55 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उन्होंने बहुत लंबी पारी नहीं खेली लेकिन फिर भी छाप छोड़ दी। वह पिछले मैच में गुजरात के खिलाफ 8 गेंद पर सिर्फ 7 रन ही बना पाए थे।

चेन्नई ने दिया पंजाब को 210 का लक्ष्य

इस मैच की बात करें तो पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले खेलते हुए चेन्नई ने 5 विकेट पर 209 रन बनाए। इस मैच में भी संजू सैमसन फ्लाप रहे और उनका बल्ला नहीं चला। वह इस बार इस मैदान पर बतौर मेजबान उतरे लेकिन कमाल नहीं कर पाए। चेन्नई के लिए आयुष म्हात्रे ने 43 गेंद पर 73 रन और शिवम दुबे ने 28 गेंद पर नाबाद 45 रन की बेहतरीन पारी खेली। पंजाब किंग्स के लिए विजयकुमार वैशाक ने 2 विकेट लिए। चहल, बार्टलेट और यानसेन को 1-1 विकेट मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here