PSL 2026 में दर्शकों की एंट्री बैन, सिर्फ 2 शहरों में होंगे मैच; ओपनिंग सेरेमनी भी रद्द

0

कराची। पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। टूर्नामेंट इस बार बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में खेला जाएगा और सभी मुकाबले सिर्फ दो शहरों लाहौर और कराची में आयोजित होंगे। Pakistan Cricket Board के चेयरमैन Mohsin Naqvi ने बताया कि यह निर्णय प्रधानमंत्री और सुरक्षा एजेंसियों से चर्चा के बाद लिया गया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा आर्थिक हालात और लोगों की आवाजाही को सीमित रखने की सलाह को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

26 मार्च से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी भी रद्द कर दी गई है। पहले लीग के मुकाबले 6 शहरों में होने थे, लेकिन अब खर्च कम करने और संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए इसे दो शहरों तक सीमित कर दिया गया है। फैसले के चलते फैसलाबाद, पेशावर और रावलपिंडी जैसे शहरों में होने वाले मैच रद्द कर दिए गए हैं। PCB ने यह भी साफ किया है कि दर्शकों के बिना मैच होने से फ्रेंचाइजी को होने वाले नुकसान की भरपाई बोर्ड करेगा। टिकट खरीद चुके दर्शकों को 72 घंटे के भीतर रिफंड दिया जाएगा।

नकवी ने फैंस से असुविधा के लिए माफी मांगी और भरोसा दिलाया कि भविष्य में अन्य शहरों में फिर से मैच कराए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सुरक्षा के सभी इंतजाम अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार किए जा रहे हैं और खिलाड़ियों का आना शुरू हो चुका है। साथ ही, PSL छोड़कर IPL खेलने वाले विदेशी खिलाड़ियों पर PCB सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है। नकवी ने संकेत दिए कि कुछ खिलाड़ियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। PSL 2026 का पहला मुकाबला 26 मार्च को लाहौर में Lahore Qalandars और Hyderabad Kingsmen के बीच खेला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here