नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू होने से ठीक पहले पंजाब किंग्स के लिए एक बड़ी खराब खबर सामने आई है। पिछले सीजन की उपविजेता रही इस टीम का स्टार तेज गेंदबाज शुरुआती 7 मैचों में नहीं खेल पाएगा, जो श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अय्यर की अगुवाई में पंजाब किंग्स ने पिछली बार शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन खिताब जीतने से चूक गई थी। ऐसे में नए सीजन की शुरुआत से पहले यह कमी टीम की रणनीति पर असर डाल सकती है।
लॉकी फर्ग्यूसन पहले 7 मैचों से बाहर, पंजाब किंग्स को बड़ा झटका
पीटीआई के मुताबकि पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज साउथ अफ्रीका के लॉकी फर्ग्यूसन आईपीएल 2026 के पहले 7 मैचों के लिए टीम के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लॉकी को पंजाब ने पिछले साल यानी साल 2025 में अपने साथ जोड़ा था। पंजाब ने साउथ अफ्रीका के इस तेज बॉलर को 2 करोड़ में खरीदा था और इस सीजन के लिए उन्हें टीम में बनाए रखा गया था।
लॉकी फर्ग्यूसन ने पिछले साल यानी आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के लिए सिर्फ 4 ही मैच खेले थे और इन मैचों में उन्होंने कुल 5 विकेट हासिल किए थे। उन्होंन अब तक आईपीएल में कुल 49 मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम पर 51 विकेट दर्ज हैं और उनका बेस्ट स्कोर इस लीग में 28 रन देकर 4 विकेट रहा है। लॉकी के आईपीएल करियर की शुरुआत 2017 में हुई थी।
पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 के लिए हुई मिनी नीलामी में अपने साथ 4 खिलाड़ियों को जोड़ा था। इस फ्रेंचाइजी ने कुपर कोनोली को 2 करोड़ में खरीदा था जबकि तेज गेंदबाज बेन ड्वार्शियस के लिए 4 करोड़ 40 लाख रुपये खर्च किए थे। वहीं प्रवीण दुबे और विशाल निषाद को खरीदन के लिए पंजाब ने 30-30 लाख रुपये खर्च किए थे।
IPL 2026 के लिए पंजाब किंग्स की पूरी टीम
प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर, शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसेन, हरप्रीत बराड़, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मुशीर खान, प्याला अविनाश, हरनूर पन्नू, सूर्यांश शेडगे, मिशेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्यूसन, वैशाक विजयकुमार, यश ठाकुर, विष्णु विनोद, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शियस, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद।


