नई दिल्ली : सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के 49वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को रोमांचक मैच में 33 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। यह मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में खेला गया, जहां पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने ईशान और हेनरिक क्लासेन की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 235 रन बनाए।
236 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 202 रन ही बना सकी। हालांकि कूपर कोनोली ने नाबाद 107 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाए। यह पंजाब किंग्स की इस सीजन में लगातार तीसरी हार रही। वहीं पैट कमिंस को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
अर्धशतक जमाकर चमके ईशान और क्लासेन
हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा 35 रन जबकि ट्रैविस हेड 38 रन बनाकर आउट हुए। इशान किशन ने 28 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया, लेकिन वो 55 रन बनाकर आउट हुए। हेनरिक क्लासेन ने 32 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और वो 69 रन बनाकर आउट हुए। नितिश कुमार रेड्डी ने नाबाद 29 रन की पारी खेली। पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन, चहल और विजयकुमार ने एक-एक विकेट लिए।
कूपर कोनोली का शतक
पंजाब के ओपनर प्रियांश आर्या एक रन जबकि प्रभसिमरन सिंह 3 रन पर आउट हो गए। कप्तान श्रेयस ने 5 रन जबकि मार्कस स्टोइनिस ने 28 रन की पारी खेली। सूर्यांश शेडगे 25 रन बनाकर आउट हुए। कूपर कोनोली ने 34 गेंदों पर अर्धशतक लगाया जबकि अपना शतक उन्होंने 57 गेंदों पर पूरा किया साथ ही वो 107 रन बनाकर नाबाद रहे। मार्को यानसेन 19 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। हैदराबाद के लिए पैट कमिंस और शिवांग कुमार ने 2-2 विकेट लिए।
नितिश रेड्डी की हुई वापसी
इस मैच के लिए पंजाब ने अपनी प्लेइंग 11 में शशांक सिंह और लॉकी फर्ग्यूसन को शामिल किया। हैदराबाद की प्लेइंग 11 में नितिश कुमार रेड्डी की वापसी हुई।
पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, लॉकी फर्ग्यूसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयर- प्रियांश आर्या, हरप्रीत बराड़, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, मुशीर खान।
हैदराबाद की प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नितिश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, इशान मलिंगा, साकिब हुसैन।
इम्पैक्ट प्लेयर- अनिकेत वर्मा, प्रफुल्ल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल।


