31.1 C
New Delhi
Thursday, May 8, 2025

पीवी सिंधु दुबई वर्ल्ड सुपर सीरीज के सेमीफाइनल में

दुबई। पीवीसिंधु ने दुबई वर्ल्ड सुपर सीरीज फाइनल मास्टर्स में गुरुवार को लगातार दूसरी जीत दर्ज की। चौथी सीड सिंधु ने ग्रुप-ए के अपने दूसरे मुकाबले में जापान की सयाका सातो को हराया। भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने आठवीं सीड सयाका सातो को 21-13, 21-12 से हराया। उन्हें यह मुकाबला जीतने में 36 मिनट लगे। सिंधु ने इस जीत के साथ ही सयाका सातो के खिलाफ अपनी जीत-हार का रिकॉर्ड 3-2 कर लिया है। भारतीय शटलर ने इससे पहले बुधवार को चीन की ही बिंगजाओ को हराया था। इस तरह अब वे अपने ग्रुप में दोनों मैच जीतकर टॉप पर हैं। अब ग्रुप में उनका आखिरी मुकाबला शुक्रवार को टॉप सीड अकाने यामागुची से होगा। जापान की यामागुची भी अपने दोनों मैच जीत चुकी हैं।
पुरुष वर्ग में ग्रुप-बी में किदांबी श्रीकांत लगातार दूसरा मैच हार गए। उन्हें ताइवान के चोऊ तियान तेन ने 21-18, 21-18 से हराया। पांचवीं सीड ताइवानी खिलाड़ी ने यह मुकाबला महज 43 मिनट में जीत लिया। इससे पहले श्रीकांत को अपने पहले मैच में आठवीं सीड विक्टर एक्सेलसन ने हराया था। श्रीकांत का अब शुक्रवार को चीन के शी यूकी से मुकाबला होगा। हालांकि, भारतीय शटलर अगर जीत भी जाएं तब भी वे सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएंगे।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles