खेलो इंडिया यूथ गेम्स पटना में विष्णुकांत सहाय होंगे निर्णायक

0

भोपाल। सेंट जोसेफ कान्वेंट स्कूल ईदगाह हिल्स के खेल शिक्षक व् मध्य प्रदेश एथलेटिक्स संघ के वरिष्ठ तकनिकी अधिकारी विष्णु कांत सहाय को एथलेटिक्स फेडरेशन आफ इण्डिया ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स पटना में एथलेटिक्स के लिए निर्णायक नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है की श्री सहाय कॉमनवेल्थ खेल सहित देश में आयोजित अनेकों राष्ट्रिय व अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में निर्णायक की भूमिका निभा चुके है।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ सिस्टर लिली, उप प्राचार्य सिस्टर स्टेनिया खेल विभाग के विभागाध्यक्ष रवदीप सिंह मल्हारी खेल शिक्षक जीतेन्द्र शुक्ला, अमनदीप कौर, कीर्ति गोस्वामी व् विद्यालय विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों के साथ एथलेटिक्स फेडरेशन आफ इंडिया के पूर्व उपाध्यक्ष मुमताज़ खान के साथ मध्य प्रदेश एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अमानत खान, सचिव ए मुरलीधर, एम पी राव, डा राजेश मिश्रा
के साथ संघ के सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here