पीवी सिंधू की शानदार वापसी, 4 साल बाद BWF रैंकिंग में टॉप-5 में बनाई जगह

0

नई दिल्ली : भारत के लिए दो बार ओलंपिक पदक जीतने वाली स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू चार साल में पहली बार BWF वर्ल्ड रैंकिंग में दुनिया की टॉप पांच खिलाड़ियों में शामिल हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार BWF की ताजा रैंकिंग में भारत की महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू एक पायदान ऊपर चढ़कर दुनिया की 5वें नंबर की खिलाड़ी बन गई हैं। फ्रेंच ओपन 2026 में उपविजेता रहने और हिलो ओपन 2026 का खिताब जीतने के बाद पीवी सिंधु नवंबर 2022 के बाद पहली बार शीर्ष पांच में पहुंची हैं।

पीवी सिंधू का प्रदर्शन शाल 2026 में शानदार रहा है और इसके दम पर ही उन्होंने BWF रैंकिंग में टॉप-5 में जगह बनाने में कामयाब हुई हैं। इस साल उन्होंने जापान ओपन सुपर 750 का खिताब जीता, फ्रेंच ओपन में दूसरा स्थान हासिल किया, हिलो ओपन का खिताब अपने नाम किया और फिर वर्ल्ड चैंपियनशिप में राउंड ऑफ 16 तक पहुंचीं साथ ही एशियन गेम्स में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया। पिछले 45 दिनों में पीवी सिंधु BWF रैंकिंग में 11वें स्थान से 6 पायदान ऊपर चढ़कर 5वें स्थान पर आ गई हैं और उन्होंने 2026 सीजन के फिनाले यानी BWF वर्ल्ड टूर फाइनल्स के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है।

पीवी सिंधू के अलावा भारत की युवा बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी शर्मा ताजा रैंकिंग में 21वें स्थान पर हैं और दुनिया की टॉप 20 खिलाड़ियों में जगह बनाने के करीब पहुंच गई हैं। इसके अलावा भारत के स्टार पुरुष बैडमिंटन प्लेयर लक्ष्य सेन भी पिछले हफ्ते जापान मास्टर्स सुपर 500 टूर्नामेंट जीतने के बाद दुनिया के टॉप 10 खिलाड़ियों के करीब पहुंच गए हैं। फिलहाल वह 11वें नंबर पर हैं और हांगकांग ओपन सुपर 500 में अच्छा प्रदर्शन उन्हें और आगे पहुंचा सकता है। वर्ल्ड टूर फाइनल्स में अपनी जगह पक्की करने के लिए उन्हें हांगकांग में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचना होगा।

अनुभवी शटलर किदांबी श्रीकांत जापान मास्टर्स सुपर 500 में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने के बाद वापस दुनिया के टॉप 30 खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं। इस टूर्नामेंट में उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप के सिल्वर मेडलिस्ट और स्थानीय खिलाड़ी कोडाई नारोका को हराया था, लेकिन बाद में उन्हें एक अन्य स्थानीय शटलर कोकी वातानाबे से हार का सामना करना पड़ा। महिला डबल्स में गायत्री गोपीचंद और ट्रेसा जॉली एक पायदान ऊपर चढ़कर दुनिया की 19वें नंबर की जोड़ी बन गई हैं। चोट के कारण लंबे समय तक बाहर रहने के बाद वे धीरे-धीरे बैडमिंटन की दुनिया के शीर्ष खिलाड़ियों में अपनी जगह वापस बना रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here