35.7 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026

पीवी सिंधु ने बयां किया खौफनाक मंजर, दुबई एयरपोर्ट घटना से दहलीं खिलाड़ी

नई दिल्ली : दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारतीय शटलर पीवी सिंधु शनिवार, 28 फरवरी 2026 की रात ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए रवाना होते समय दुबई हवाईअड्डे पर फंस गई। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 3 मार्च 2026 से शुरू होना है। इसी बीच मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव ने हालात को गंभीर बना दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को संयुक्त राज्य अमेरिका और इजरायल ने ईरान के खिलाफ बड़ा सैन्य अभियान शुरू किया, जिसके बाद खाड़ी क्षेत्र में हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया। मिसाइल हमलों के कारण दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने अनिश्चितकाल के लिए अपने सभी संचालन निलंबित कर दिए। इस फैसले से कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुईं, जिनमें एमिरेट्स और एयर इंडिया की फ्लाइट्स भी शामिल हैं। इस अचानक बने हालात ने खिलाड़ियों और यात्रियों को असमंजस में डाल दिया।

दुबई एयरपोर्ट पर धमाके और बढ़ते सैन्य तनाव के बीच पीवी सिंधु ने अपने साथ बीते खौफनाक पलों को सोशल मीडिया पर साझा किया। पीवी सिंधु ने बताया कि इंटरसेप्शन की आवाजें अब भी आसमान में गूंज रही हैं। हर पल हालात और डरावने होते जा रहे हैं और एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीवी सिंधु ने लिखा कि एक विस्फोट उनकी मौजूदगी वाली जगह के बेहद करीब हुआ, जिससे टीम के सभी सदस्य दहशत में आ गए। फिलहाल वह अपनी टीम के साथ सुरक्षित हैं और हालात सामान्य होने का इंतजार कर रही हैं। पीवी सिंधु ने 28 फरवरी की रात करीब 8 बजे इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई। उसमें उन्होंने एक भीड़भाड़ वाले हवाईअड्डे का वीडियो शेयर किया। पीवी सिंधु ने अपनी स्टोरी में लिखा, ‘सभी उड़ानें अगली सूचना तक निलंबित।’

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसके बाद पीवी सिंधु ने भारतीय समयानुसार रात करीब 11:14 अपने X हैंडल पर लिखा, ‘अभी जो हो रहा है, उसे समझना मुश्किल है। ऊपर से इंटरसेप्शन सुनना और यह देखना कि सब कुछ कितनी तेजी से बढ़ गया है, सच में डरावना है। बहुत सारे परेशान करने वाले वीडियो सामने आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ’ पीवी सिंधु ने लिखा, ‘…और दुख की बात है कि जो हो रहा है उसकी यही सच्चाई है। दुबई एक ऐसा शहर है जिससे मैं बहुत प्यार करती हूं। एक ऐसी जगह जो हमेशा सुरक्षित और जिंदगी से भरी हुई लगी है। इस कारण इस पल को समझना और भी मुश्किल हो जाता है।’

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीवी सिंधु ने लिखा, ‘जो भी मैसेज कर रहे हैं और चेक इन कर रहे हैं, उनका धन्यवाद। यह सच में बहुत मायने रखता है। मैं अभी सुरक्षित हूं। अपनी टीम के साथ दुबई में फंसी हुई हूं और हम ठीक हैं क्योंकि ईरान के साथ युद्ध को लेकर हालात लगातार बदल रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ’ पीवी सिंधु ने बताया, ‘एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मची है। कई परिवार फंसे हैं और इंतजार कर रहे हैं। हम सभी बस उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही निकल जाएं। ऐसे पल आपको याद दिलाते हैं कि आम जिंदगी कितनी नाज़ुक है। इससे प्रभावित लोगों की सुरक्षा और शांति के लिए प्रार्थना कर रही हूं।’

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय समयानुसार 1 मार्च की सुबह 07:10 बजे पीवी सिंधु ने एक और पोस्ट साझा करते हुए हालात की बुलंद बताई। उन्होंने लिखा, “स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है और हर घंटे हालात और डरावने होते जा रहे हैं। कुछ घंटे पहले, एयरपोर्ट पर जहां हम छिपे हुए थे, उसके पास एक धमाका हुआ।” सिंधु ने बताया कि उनके कोच को तुरंत वहां से भागना पड़ा क्योंकि वे शिफ्ट और मलबे के सबसे करीब थे। यह पल उनके लिए बेहद तनावपूर्ण और जख्मी था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अब वे सभी सुरक्षित हैं और दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के स्टाफ और दुबई प्रशासन की लगातार कोशिशों से उन्हें अधिक सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। सिंधु ने दुबई स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास, दुबई (इंडियन हाई कमीशन) का विशेष आभार जताते हुए कहा कि उनके सहयोग और सुरक्षा दावों ने उन्हें बड़ी राहत दी। फिलहाल, वे स्थिति सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं और उम्मीद बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles