केरल न आने पर अर्जेंटीना टीम पर सवाल, मेसी पर ‘धोखे’ के आरोप, कानूनी कार्रवाई की तैयारी

0

नई दिल्ली : केरल के खेल मंत्री वी. अब्दुरहीमान ने गुरुवार को गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अर्जेंटीना फुटबॉल टीम और उसके स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने राज्य के साथ “धोखा” किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मंत्री के अनुसार टीम ने केरल में एक फुटबॉल मैच खेलने का वादा किया था और इसके लिए भुगतान भी लिया गया, लेकिन बाद में उन्होंने दौरा करने से इनकार कर दिया। इस घटनाक्रम को लेकर अब राज्य सरकार की ओर से नाराज़गी जताई जा रही है और कानूनी कार्रवाई की संभावना पर भी विचार किया जा रहा है।

केरल के खेल मंत्री वी. अब्दुरहिमान ने बताया कि वे चाहते थे कि अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम केरल आकर एक मैत्रीपूर्ण मैच खेले। इसके लिए उन्होंने कई दौर की बातचीत की और स्पॉन्सर्स को जोड़ने में भी काफी मेहनत की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय टीम को भुगतान के लिए करीब 250 करोड़ की व्यवस्था करना आसान नहीं था। मंत्री के अनुसार, पूरी तैयारी होने के बावजूद पैसे देने के बाद भी टीम नहीं आई, जिसे उन्होंने राज्य के साथ धोखा बताया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने आगे कहा कि जांच में यह भी सामने आया है कि अर्जेंटीना टीम ने इसी तरह पांच अन्य देशों के साथ भी ऐसा किया है, जहां पैसे लेने के बाद भी मैच खेलने नहीं गई। Lionel Messi से जुड़े इस मामले को लेकर अब विवाद और बढ़ गया है।

अब्दुरहिमान ने संकेत दिए कि अब इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा सकती है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा- यह स्थिति ऐसी है कि हमें केस दर्ज करना पड़ेगा और टीम से मुआवजा लेना होगा. मंत्री ने इस पूरे घटनाक्रम पर निराशा जताते हुए कहा कि वे खुद टीम के आने को लेकर काफी उत्साहित थे. केरल के फुटबॉल प्रेमियों के लिए यह बड़ा झटका है. मैं अपनी निराशा किससे कहूं, समझ नहीं आ रहा है.

प्रस्तावित यात्रा के रद्द होने से फैला विवाद, फुटबॉल प्रशंसकों में निराशा

गौरतलब है कि मंत्री ने पिछले साल नवंबर में घोषणा की थी कि अर्जेंटीना टीम और लियोनेल मेसी मार्च में केरल आने वाले हैं. PTI से बाचतीत में उन्होंने अपने राजनीतिक फैसले पर भी बात की. अब्दुरहिमान ने कहा कि वे तिरुर सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं, जो उनका गृह क्षेत्र है और जहां विकास की कमी को लेकर लोगों की शिकायतें हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने स्पष्ट किया कि यह फैसला जीतने वाली सीट तलाशने के लिए नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास के लिए लिया गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने यह भी भरोसा जताया कि उनके तनूर सीट छोड़ने से वहां पार्टी को कोई नुकसान नहीं होगा. केरल विधानसभा चुनाव 9 अप्रैल को होने हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here