आर प्रज्ञानंद ने सुपरबेट क्लासिक में संयुक्त रूप से शीर्ष पर, डी गुकेश का जीत का इंतजार जारी

0

बुखारेस्ट (रोमानिया): ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने बुधवार को ग्रैंड शतरंज टूर के सुपरबेट क्लासिक के सातवें दौर में फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा के साथ ड्रॉ खेलकर अपनी संयुक्त बढ़त बरकरार रखी। संभावित सात में से चार अंक लेकर प्रज्ञानंद अमेरिका के फैबियानो करुआना, फ्रांस के मैक्सिम वचियेर-लाग्रेव और फिरोजा के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं।

विश्व चैंपियन डी गुकेश का प्रतियोगिता में जीत का इंतजार जारी रहा। उन्होंने अमेरिका के वेस्ली सो के साथ ड्रॉ खेला। टूर्नामेंट में दो और दौर का खेला बाकी है और ऐसा लगता है कि शीर्ष पर चल रहे चार खिलाड़ियों में से कोई एक ट्रॉफी और एक लाख अमेरिकी डॉलर की शीर्ष पुरस्कार राशि जीत सकता है। सात बाजी में सिर्फ ढाई अंक के साथ गुकेश स्पष्ट रूप से प्रतियोगिता में छाप छोड़ने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here