भोपाल: आर सत्यमूर्ति 1989 में दिल्ली में सम्पन्न हुई भारत की तीसरी राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप खेलने वाले मध्य प्रदेश के पहले शतरंज खिलाड़ी थे और उनकी याद में खेलो चैस इंडिया का आठवाँ रैपिड और 12वां ब्लिट्ज़ टूर्नामेंट भोपाल के सेज इंटरनेशनल स्कूल में स्थित ” खेलो चैस इंडिया क्लब ” में आयोजित किया गया । रैपिड में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलो से खिलाड़ियों नें भाग लिया जिसमें सात राउंड के बाद वर्तमान राष्ट्रीय अंडर 11 विजेता माधवेन्द्र प्रताप शर्मा विजेता बनने में कामयाब रहे जबकि मीतांश दीक्षित नें दूसरा और सागर पाहुजा नें तीसरा स्थान हासिल किया । इसके बाद आयोजित हुए ब्लिट्ज़ टूर्नामेंट में उज्जैन के देवांश सिंह विजेता बनने में कामयाब रहे जबकि माधवेन्द्र दूसरे और सागर चौधरी तीसरे स्थान पर रहे । 2023 जनवरी से आरंभ हुई खेलो चैस इंडिया मुहिम में अब तक भोपाल में 40 से अधिक टूर्नामेंट आयोजित किए जा चुके है , पढे यह लेख तस्वीरे : आयुष जैन
मध्य प्रदेश के प्रथम राष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी रहे स्वर्गीय आर सत्यमूर्ति जी याद में चेसबेस इंडिया द्वारा स्थानीय सेज इंटरनेशनल स्कूल कोलार में स्थित खेलो चेस इंडिया क्लब में रैपिड और ब्लिट्ज़ शतरंज स्पर्धा का आयोजन किया गया। जिसमें रैपिड वर्ग का खिताब वर्तमान राष्ट्रीय अंडर 11 चैम्पियन भोपाल के माधवेन्द्र प्रताप शर्मा नें अपने नाम कर लिया । जिसमें रैपिड वर्ग का खिताब वर्तमान राष्ट्रीय अंडर 11 चैम्पियन भोपाल के माधवेन्द्र प्रताप शर्मा नें अपने नाम कर लिया । माधवेन्द्र नें 7 राउंड के बाद 6.5 अंक बनाते हुए बेहतर टाईब्रेक के आधार पर पहला स्थान हासिल किया जबकि इतने ही अंक बनाने वाले भोपाल के ही मीतांश दीक्षित दूसरे स्थान पर रहे । 6 अंक बनाकर टाईब्रेक के आधार पर सागर पाहुजा , सिद्धार्थ उपाध्याय,आशुतोष पुरोहित और शाहिद नूर क्रमशः तीसरे से छठे स्थान पर रहे ,राजीव सिंह परिहार , साहिल देवनानी , शाहिद अजमत और सुमित सिक्का शीर्ष 10 में जगह बनाने में कामयाब रहे ।
खेलो चैस इंडिया द्वारा आयोजित यह कुल आठवाँ रैपिड टूर्नामेंट था वही ब्लिट्ज़ का खिताब उज्जैन के देवांश सिंह नें अपने नाम किया, देवांश नें ब्लिट्ज़ के सभी सात मुक़ाबले जीते इस दौरान उन्होने पांचवें राउंड में माधवेन्द्र शर्मा को पराजित किया, 6 अंक बनाकर बेहतर टाईब्रेक के आधार पर माधवेन्द्र दूसरे और सागर चौधरी तीसरे स्थान पर रहे ।
इससे पहले माधवेन्द्र के राष्ट्रीय विजेता बनने की खुशी में सभी शतरंज प्रेमियों नें केक काटकर जश्न मनाया और टूर्नामेंट डायरेक्टर शंकर मूर्ति और वरिष्ठ खिलाड़ी बीके चौरसिया जी नें माधवेन्द्र को पूर्व विश्व चैम्पियन सुसान पोलगर की किताब देकर सम्मानित किया ।


