रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की क्रासकंट्री टीम ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में भाग लेने मैंगलोर पहुंची

0

भोपाल: रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की क्रासकंट्री पुरुष और महिला दोनों टीमें ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में भाग लेने मैंगलोर पहुंच गई है। यह प्रतियोगिता मैंगलोर यूनिवर्सिटी, मैंगलोर, कर्नाटक में आयोजित हो रही है।

विश्वविद्यालय की पुरुष टीम में राहुल दरिया बीपीएड प्रथम वर्ष, पवन कुमार कासवान बीपीएड प्रथम वर्ष, राजेश मीणा बीपीएड प्रथम वर्ष, रितिक सिंह बीएससी सीएस, गंगेश कुमार सिंह बीबीए तृतीय वर्ष, मोहित परिहार बीपीईएस तृतीय वर्ष और महिला टीम में नीतू दूदी बीपीएड प्रथम वर्ष, मनीषा बीपीएड प्रथम वर्ष, खुशी सिंह सोलंकी बीबीए तृतीय वर्ष संजू भंगा बीपीएड द्वितीय वर्ष, सोनिया मीणा बीबीए द्वितीय वर्ष, सोनिया बीपीईएस प्रथम वर्ष शामिल हैं। चैंपियनशिप में विश्वविद्यालय से बतौर मैनेजर सतीश अहिरवार की अगुवाई में टीम खिताबी मुकाबले में दावेदारी पेश कर रही है।

खिलाड़ियों को प्रतिभागिता हेतु विश्वविद्यालय की प्रो-चांसलर डॉ अदिती चतुर्वेदी वत्स, कुलसचिव डॉ विजय सिंह और रायसेन जिले के जिला खेल अधिकारी जलज चतुर्वेदी ने शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here