भोपाल | रघुनंदन राेहित ने आठ चक्रों वाली भोपाल ओपन प्री-चैलेंज शतरंज प्रतियोगिता में सर्वाधिक सात अंक लेकर सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। इसमें सिद्धार्थ उपाध्याय को रजत तथा अंशुल सक्सेना को कांस्य से संतोष करना पड़ा।
इनके अलावा कृषि जुतशी अंडर-7, देवांश पंथी अंडर-9, परिधि श्रीवास्तव, समर्थ सिंह रघुवंशी अंडर 11, आरुषि पनवलकर और प्रज्जवल सोहाने अंडर-14 और तनिशा अग्रवाल और अनिकेत अहिरवार अंडर-17 आयु वर्ग में चैंपियन बने। अंकुर मैदान पर आयोजित इस प्रतियोगिता में अंडर-7 में काव्य जैन दूसरे और ईशान तीसरे रहे। इसी तरह अंडर- 9 में काव्यांश अग्रवाल रजत और भव्य चौधरी कांस्य जीते। अंडर-11 में मानस दूसरे और हर्ष तीसरे रहे। अंडर-14 में पलक उइके दूसरे स्थान पर रही। इसी तरह बालक वर्ग में गर्वनीत श्रीवास्तव दूसरे और आर्यन गुप्ता तीसरे रहे। अंडर-17 में हर्षना पिल्लई दूसरे और सिदक कौर तीसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में संकल्प बडोदिया दूसरे और दिव्यांश जैन तीसरे स्थान पर आए। पुरस्कार वितरण मप्र शतरंज संघ के सचिव कपिल सक्सेना और सचिव दीपक चिवंडे ने किया।