अंडर 19 वर्ल्ड कप नहीं खेल पाएंगे राहुल द्रविड़ के बेटे समित

0

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ पिछले काफी समय से चर्चा में हैं। उन्होंने अपने खेल से सेलेक्टर्स को प्रभावित किया जिन्होंने इस खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर19 यूथ टेस्ट और यूथ वनडे सीरीज के लिए मौका दिया। टीम में चयन के बावजूद वह वनडे सीरीज में नहीं खेल पाए, उनका टेस्ट सीरीज में भी खेलना संदिग्ध है। इसके अलावा समित द्रविड़ अंडर 19 वर्ल्ड कप में भी नहीं खेल पाएंगे।

द्रविड़ के बेटे को मिला था टीम में मौका

समित को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50 ओवर और यूथ टेस्ट के लिए अंडर 19 टीम में मौका दिया गया था। हालांकि चोट के कारण वह वनडे सीरीज नहीं खेल पाए। समित इस समय एनसीए में हैं। अगर समित टेस्ट मैच के लिए सही समय पर फिट नहीं होते हैं तो उन्हें फिर कभी अंडर19 टीम में मौका नहीं मिलेगा। समित भारत के लिए अंडर 19 वर्ल्ड कप भी नहीं खेल पाएंगे।

आईसीसी के नियम समित की राह का रोड़ा

दरअसल अंडर 19 वर्ल्ड कप के समय तक समित तय उम्र से ज्यादा के हो जाएंगे। इस कारण उन्हें मौका नहीं मिलेगा। आईसीसी के मुताबिक कोई भी खिलाड़ी अंडर 19 वर्ल्ड कप में तभी हिस्सा ले सकता है जब उसकी उम्र 31 अगस्त तक 19 साल की हो गई हो। 2026 वर्ल्ड कप के लिए अहम है कि खिलाड़ी की उम्र 31 अगस्त 2025 तक 19 साल हो। जबकि समित द्रविड़ इसी साल 11 अक्टूबर को 19 साल के हो जाएंगे। ऐसे में नियम के मुताबिक वह अंडर 19 वर्ल्ड कप नहीं खेल सकते हैं।

समित द्रविड़ का बल्ला कूच बिहार में ट्रॉफी में जमकर चला

समित द्रविड़ का बल्ला बीते कुछ मैचों में नहीं चला है। महाराजा ट्रॉफ्री में यह खिलाड़ी फ्लॉप रहा लेकिन इससे पहले हुए कूच बिहार ट्रॉफी में उन्होंने कमाल का खेल दिखाया है। उन्होंने चार दिवसीय मैचों के फॉर्मेंट में खेले गए टूर्नामेंट में गेंद और बल्ले दोनों से ही प्रदर्शन किया था। समित ने 8 मैचों में 362 रन बनाए वहीं 16 विकेट भी हासिल किए। मुंबई के खिलाफ फाइनल में उन्होंने दो विकेट लिए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here